Category Archives: भागलपुर

Noimg

राहुल-तेजस्वी के खिलाफ आक्रोश, भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता के प्रति अपमानजनक शब्दों के प्रयोग को लेकर रविवार को बिहपुर विधानसभा महिला भाजपा मोर्चा द्वारा बिहपुर रेलवे गोलंबर पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने किया, जबकि संचालन महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष काजल कुमारी ने किया। इस दौरान बेहलर विस के पूर्व प्रत्याशी सह कार्यक्रम प्रभारी मनोज यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। पुतला दहन से पूर्व बिहपुर एनडीए कार्यालय में आयोजित बैठक में नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर गुमराह यात्रा अब मर्यादा की सीमाएं लांघ चुकी है। […]

Noimg

प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट इस्माइलपुर का द्वितीय अंचल सम्मेलन आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । मध्य विद्यालय कमलाकुंड में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट इस्माइलपुर का द्वितीय अंचल सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा किया गया। खुला सत्र का उद्घाटन जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक एवं प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन इस्माइलपुर प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार द्वारा किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष चितरंजन सिंह एवं सचिव श्यामनंदन सिंह उपस्थित थे। अंचल अध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा वर्तमान कमेटी को भंग किया गया और नई कमिटी के लिए पैनल प्रस्तुत किया गया। उक्त पैनल को ध्वनि मत से पारित किया गया। अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट इस्माइलपुर के अध्यक्ष मनीष कुमार तो सचिव के तौर पर पंचानंद सिंह निर्वाचित हुए।अनिल यादव को कोषाध्यक्ष […]

Noimg

बिहार की राजनीति बदल चुकी है, जनता कांग्रेस-राजद को सबक सिखाएगी – शहनवाज हुसैन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन ने रविवार को भागलपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अब बिहार की राजनीति पूरी तरह बदल चुकी है। कांग्रेस और राजद के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति जिस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी की है, उसे बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी और एनडीए को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी। शहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। इसके अंतर्गत हर घर की एक […]

Noimg

भागलपुर टाउन हॉल में जीतन राम मांझी की जन समर्थन सभा, बोले– राजनीति में आने का मकसद सिर्फ जनता की सेवा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के टाउन हॉल में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की जन समर्थन सभा आयोजित की गई। इस मौके पर हम पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक रजक और महानगर अध्यक्ष सनोज यादव ने मंत्री का फूल-माला और अंग वस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि राजनीति में आने का उनका कोई व्यक्तिगत शौक नहीं था, बल्कि वे केवल जनता की सेवा के उद्देश्य से राजनीति में आए। इसी सेवा भावना के कारण उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। अपने संबोधन में मंत्री ने केंद्र और बिहार सरकार की उपलब्धियों और चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर जनहित को […]

Noimg

भागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के घोंघा थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जमसी गांव निवासी सत्येंद्र सिंह राजपूत के पुत्र रोशन सिंह (26) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रोशन सिंह अपने रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-80 स्थित घोंघा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घोंघा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक […]

Noimg

बीच बाजार में आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, आधा दर्जन अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर, बाँका जिले के बाँसी बाजार में शनिवार की शाम अचानक अफरा-तफरी मच गई जब हथियारबंद अपराधियों के एक समूह ने एक आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। दिनदहाड़े हुए इस हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है, जिससे व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय नवीन सुवर्णकार अपनी आभूषण की दुकान पर थे, तभी अपराधियों ने उन पर हमला किया। दुकान में घुसते ही, अपराधियों ने उन्हें पहले डराया-धमकाया और फिर गोलियों की बौछार कर दी। नवीन सुवर्णकार तेज़ी से लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़े। आसपास के लोग उन्हें तुरंत स्थानीय रेफरल अस्पताल […]

Noimg

पीरपैंती में 8 सितंबर को होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में 8 सितंबर को आयोजित होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर रविवार को मथुरापुर पंचायत भवन में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह ने की जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने किया। बैठक की शुरुआत अतिथियों को अंगवस्त्र और फूल-माला पहनाकर स्वागत से हुई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष सुभाष, पीरपैंती विधायक ललन कुमार पासवान, पूर्व विधायक अमन कुमार, विधानसभा प्रभारी राजेश जैन, जदयू महिला जिलाध्यक्ष सोनी देवी, नीतू चौबे, संगठन के मनीष दास समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह ने कहा कि यह सम्मेलन एनडीए की मजबूती और एकजुटता का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया […]