Category Archives: भागलपुर

Noimg

प्रधानमंत्री की माता के अपमान पर भड़का गुस्सा, भागलपुर में भाजपा महिला मोर्चा की विरोध यात्रा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी माता के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर आज भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध यात्रा निकाली। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद से जुड़े कुछ लोगों द्वारा इस प्रकार का बयान देना न केवल प्रधानमंत्री की माता का अपमान है, बल्कि पूरे देश की माताओं का अपमान है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध यात्रा की शुरुआत भाजपा भागलपुर जिला कार्यालय से हुई, जहां बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद थीं। सभी कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर कांग्रेस और राजद के खिलाफ नारेबाजी की। महिला […]

Noimg

साहिबगंज स्टेशन पर रहस्यमयी परिस्थितियों में एक की मौत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र निवासी मनोज मंडल की मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हो गई है। परिजनों के अनुसार वे पिछले दस दिनों से लापता थे। लगातार खोजबीन के बाद कहलगांव थाना पुलिस से जानकारी मिली कि मनोज मंडल नशे की हालत में मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जब वे मनोज को लेकर भागलपुर आ रहे थे, उस दौरान उन्होंने खुद बताया कि साहिबगंज स्टेशन पर किसी ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी। इसके बाद उन्हें कुछ भी याद नहीं रहा। उनका […]

Noimg

नाथनगर में शौच करने गए वृद्ध की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के छोटी हरदासपुर गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शौच के लिए घर से निकले वृद्ध सोसो मंडल की पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सोसो मंडल सुबह अपने घर से थोड़ी दूरी पर शौच के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे बाढ़ के पानी में गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि नाथनगर क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे गांवों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची […]

Noimg

बीसीए विभाग के गेस्ट फैकल्टी पर कार्रवाई की मांग, छात्रों का आमरण अनशन शुरू ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: मारवाड़ी कॉलेज के बीसीए विभाग के गेस्ट फैकल्टी वारिस अहमद पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ता तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। छात्रों का आरोप है कि वारिस अहमद के पास बीसीए विभाग में पढ़ाने की पात्रता ही नहीं है। इस विभाग में मास्टर डिग्री अनिवार्य है, जबकि उनके पास यह योग्यता नहीं है। साथ ही छात्रों का कहना है कि किसी शैक्षणिक समस्या को लेकर मिलने जाने पर वे गाली-गलौज भी करते हैं। छात्र युवा शक्ति संगठन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सत्यम वर्मा ने बताया कि कई दिनों से कॉलेज प्राचार्य को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई […]

बाजार में टोटो की टक्कर से वृद्ध की मौत, क्षेत्र में शोक का माहौल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बाँका जिले के एक बाजार क्षेत्र में सोमवार को टोटो की टक्कर से घायल हुए 65 वर्षीय दामोदर पंडित की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना उस वक्त घटी जब वे बाजार जा रहे थे। अचानक एक अनियंत्रित टोटो ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत बांका सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। लेकिन भागलपुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में […]

Noimg

भागलपुर में एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन के ऊपरी तल पर अवस्थित वार रूम में एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर के अंतर्गत दावा और आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन है। यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया है या किसी मृतक अथवा अनुपस्थित मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाने की आवश्यकता है, तो इसके लिए शपथ पत्र के साथ दावा या आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि […]

Noimg

डॉ अजय सिंह को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मिला बेस्ट कम्युनिटी इंपैक्ट अवार्ड ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। अंग क्षेत्र के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अजय कुमार सिंह को लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित 14वां वर्ल्ड लीडर्स समिट 2025 में “बेस्ट कम्युनिटी इंपैक्ट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऑक्सफोर्ड के मेयर लुईस अप्टन ने उन्हें मोमेंटो, मेडल और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का पिन प्रदान कर सम्मानित किया। यह आयोजन 31 अगस्त 2025 को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केबले कॉलेज स्थित ओ’रियली हॉल में हुआ, जिसमें 30 देशों के सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में साहित्य, चिकित्सा, विज्ञान और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 100 लोगों को चयनित किया गया। डॉ अजय सिंह अंग क्षेत्र में न सिर्फ एक कुशल शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं बल्कि समाज सेवा […]

Noimg

जाति तोड़ो समाज जोड़ो कार्यक्रम में उठी वंचितों के पुनर्वास और पक्के मकान की मांग ||GS NEWS

DESK20250

नारायणपुर : पंचमुखी बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में रविवार को ‘जाति तोड़ो समाज जोड़ो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दलित और वंचित समाज के साथ मंच साझा कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजीव पोद्दार ने कहा कि दलित, शोषित और वंचित समाज को पठन-पाठन, शिक्षा और स्वास्थ्य से जोड़ना ही असली समाज सुधार है। उन्होंने सामूहिक भोजन कर यह संदेश दिया कि हम सभी इंसान एक हैं और जाति या भेदभाव के नाम पर बंटवारा स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वंचित समाज को पुनर्वास और पक्का मकान मिलना चाहिए। जब तक हम बुद्धिजीवी वर्ग के लोग एकजुट होकर काम नहीं करेंगे, तब तक समाज […]

Noimg

सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित किया गया शिविर ||GS NEWS

DESK20250

बीएलओ अपने अपने मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर प्रपत्र 6, 7 एवं 8 में दावा आपत्ति प्राप्त किए नवगछिया । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, भागलपुर डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के आदेश के आलोक में रविवार को भागलपुर जिला के सभी मतदान केंद्र पर 01 अगस्त को प्रकाशित मतदाता सूची प्रारूप के आलोक में प्रपत्र 6, 7 एवं 8 में दावा आपत्ति प्राप्त करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। पूर्वाह्न 10.30 बजे बीएलओ अपने अपने मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर प्रपत्र 6, 7 एवं 8 में दावा आपत्ति प्राप्त किया। प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी द्वारा अपने प्रखंड के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्य का अनुश्रवण किया गया। उल्लेखनीय है कि 01 अगस्त को […]

Noimg

सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित किया गया शिविर ||GS NEWS

DESK20250

बीएलओ अपने अपने मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर प्रपत्र 6, 7 एवं 8 में दावा आपत्ति प्राप्त किए नवगछिया । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, भागलपुर डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के आदेश के आलोक में रविवार को भागलपुर जिला के सभी मतदान केंद्र पर 01 अगस्त को प्रकाशित मतदाता सूची प्रारूप के आलोक में प्रपत्र 6, 7 एवं 8 में दावा आपत्ति प्राप्त करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। पूर्वाह्न 10.30 बजे बीएलओ अपने अपने मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर प्रपत्र 6, 7 एवं 8 में दावा आपत्ति प्राप्त किया। प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी द्वारा अपने प्रखंड के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्य का अनुश्रवण किया गया। उल्लेखनीय है कि 01 अगस्त को […]