September 2, 2025
जमीन रजिस्ट्री के नाम पर भाई ने बहन से की दो लाख की ठगी, नवगछिया थाना में आवेदन ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया । जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर सगी बहन से ठगी करने का मामला सामने आया है। नवगछिया थाना क्षेत्र के नयाटोला, वार्ड संख्या-08 की निवासी गीता देवी, पति स्वर्गीय महेंद्र शर्मा ने अपने सगे भाइयों और भाभियों पर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। पीड़िता ने आवेदन में बताया कि भागलपुर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती निवासी उमेश शर्मा और दिनेश शर्मा, दोनों पिता स्वर्गीय मोती शर्मा, उनके सहयोग से साजिश कर जुलाई 2023 में जमीन बेचने की बात कहने आए थे। उन्होंने परबत्ती स्थित 0-04968 डिसमिल जमीन को आठ लाख रुपये में बेचने की बात कही थी। इस पर पीड़िता खरीदने के लिए तैयार हो गई। अगले ही दिन चार […]