Category Archives: भागलपुर

ट्रेक्टर के चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवक घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया जीरो माइल के पास हॉटल बंजारा के पास मंगलवार को अहले सुबह एक अज्ञात ट्रेक्टर के चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर बिहार पुलिस की 112 सेवा में लगी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां दोनों का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए दोनों को जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर किया गया. घायल युवकों में नारायणपुर के गनौल निवासी मो अबुजर और नारायणपुर निवासी मो अरमान है. घायल अवस्था में मो अबुजर ने बताया कि वे लोग एक जरूरी काम से नवगछिया बाजार जा रहे थे, पीछे से आ रहे एक […]

कारगिल दिवस पर निकाला गया जुलूस  ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारायणपुर नगर इकाई के द्वारा कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में बलहा से बापू द्वार चौक मधुरापुर तक नगर मंत्री मधुर मिलन नायक के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया. इस दौरान कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंडियन आर्मी जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे. कहा कि आज का यह दिन कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को नमन करने व उनके ऊपर गर्व करने का दिन है जिन्होंने हंसते हंसते भारत मां की सुरक्षा में अपने प्राणों का. बलिदान कर दिया. ऐसे निडर ,बहादुर एवं साहसी भारतीय सैनिकों को सत सत नमन है जिन्होंने कारगिल की चोटी को पाकिस्तानी आतंकवादियों से […]

नारायणपुर : बीएलबीसी की बैठक ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार की बीएलबीसी की बैठक बीडीओ हरिमोहन कुमार की अध्यक्षता में हुआ.जिसमें एलडीएम मोनी कुमारी ने ग्रामीण बैंक नारायणपुर व युकों बैक को फटकार लगाते हुए कहा कि जीविका का सभी खाता अपडेट कराये.कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए खाताधारक को नहीं तो कारवाई होगी। कृषि समन्वयक को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वाले किसान की सूची केसीसी के लिए उपलब्ध दो दिनों के अंदर काराये.प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभूक को भी कोई परेशानी नहीं हो.बीडीओ ने एलडीएम से आवास योजना के लाभूक को पचास हजार का लोन दिलाने की भी चर्चा हुआ. दुधैला पंचायत में जल्द सरकारी बैंक खुलेगी. जिससे वहां के लाभूक को परेशानी खत्म होगा. मौके पर अभय कुमार सिंह, राजीव कुमार, युकों बैंक, […]

राज्यस्तरीय आमंत्रण युगल बॉल बैडमिंटन 2 अगस्त को जहानाबाद में ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं जहानाबाद जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा राज्यस्तरीय आमंत्रण युगल बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 2 अगस्त को कुम्हवा,जहानाबाद में किया जायेगा. जिसमें पुरुष,महिला युगल व मिश्रित युगल के मैच खेले जायेंगे. इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर  व राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु. दरभंगा,पूर्वीचम्पारण,सिवान,वैशाली,बेगूसराय,पटना एवं मेजबान जहानाबाद की युगल टीमों को आमंत्रित किया गया है. प्रतियोगिता का आयोजन जहानाबाद जिला बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक प्रो.चंद्रभूषण शर्मा, अध्यक्ष गोपाल शरण सिंह,सचिव प्रो.विजेन्द्र कुमार,कोषाध्यक्ष सी.पी.सिंह के देखरेख में किया जायेगा. एकदिवसीय राज्यस्तरीय आमंत्रण युगल प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता जोड़ी को आकर्षक पुरस्कार […]

मुखिया के साथ बीडीओ की बैठक ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को विभिन्न योजना को लेकर मुखिया, पंचायत सचिव, कार्यपालक, तकनीकी सहायक के साथ बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बैठक किया.जिसमें तिरंगा झंडा इस बार हर घर पर फहरे स्वतंत्रता दिवस पर और झंडा खरीदना भी है जीविका से. बीडीओ हरिमोहन कुमार ने अगले चरण में चयनित जयपुर चुहर पूरब, सिहपुर पश्चिम, रायपुर व नगरपारा उत्तर पंचायत का एक्शन प्लान बनाकर मुखिया मुख्यालय को पन्द्रह अगस्त के पहले सौंपे. पहले नगरपारा पूरब, जयपुर चुहर पश्चिम व सिहपुर पूरब पंचायत में स्वच्छता को लेकर लिया था. सभी विभिन्न योजना पर विस्तार से चर्चा हुआ. मौके पर मुखिया नीतीश कुमार, सिंधु शर्मा, पवन कुमार सिंह, प्रीतम मिश्रा, मुन्ना मिश्रा,संजीव कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे. DESK 04

साधोपुर गोलीकांड के विरोध में भाकपा माले ने किया प्रतिवाद मार्च ||GS NEWS

DESK 040

अनुमंडल पदाधिकारी को मांगों से कराया अवगत नवगछिया – साधोपुर गांव में हुए गोलीकांड और पुलिस पब्लिक टकराव की घटना के विरोध में भाकपा माले ने मंगलवार को नवगछिया स्टेशन से अनुमंडल कार्यालय तक प्रतिवाद मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों से अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराया. प्रतिवाद प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव कॉमरेड विन्देश्वरी मंडल, इनौस के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय, माले जिला कमिटी सदस्य सुधीर यादव, नवगछिया प्रखंड कमिटी सदस्य वकील मंडल, जयप्रकाश शर्मा, रविंद्र मिश्र, राधेश्याम रजक, विष्णु कुमार, एवं राजकिशोर यादव संयुक्त रूप से कर रहे थे. भाजपा माले द्वारा गांव जा कर किये गए जांच रिपोर्ट से अवगत कराते हुए जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने, सभी ग्रामीणों […]