November 27, 2021
नवगछिया में श्रद्धांजलि सभा आयोजित ||GS NEWS
DESK 04ऐतिहासिक किसान आंदोलन के एक वर्ष के मौके पर आज ऑल इण्डिया किसान महासभा (एआईकेएम) ने स्थानीय जाह्नवी चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। सभा में भाकपा-माले व ऐक्टू ने भी शिरकत की। 700 किसानों की शहादत – याद रखेगा भारत का उदघोष करते हुए शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर किसान आन्दोलन के. शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम में अमर कुमार, वकील मंडल, दीपक कुमार, श्यामलाल मंडल, रविन्द्र मिश्र, रामवृक्ष मंडल, सदानंद शर्मा, प्रमोद मंडल, सुधीर हरि, नवीन मंडल, जयप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र पंडित, जयंत मंडल, आदि भाकपा-माले व ऐक्टू कार्यकर्ता शामिल हुए। DESK 04