July 2, 2025
अभाविप नवगछिया द्वारा छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन, छात्र हितों पर उठी सशक्त आवाज ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) नवगछिया जिला इकाई द्वारा स्थानीय गोपाल गौशाला परिसर में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दक्षिण बिहार प्रांत मंत्री सुमित कुमार सिंह (छोटू सिंह) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रांत मंत्री सुमित सिंह ने अभाविप के स्थापना काल, उसके उद्देश्यों और कार्यशैली पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि अभाविप मात्र एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि यह एक विचारधारा, आंदोलन और राष्ट्र चेतना का प्रतीक है, जो छात्रों में देशभक्ति, सेवा, नेतृत्व और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करता है। भागलपुर विभाग के विभाग संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि नवगछिया के दोनों महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई प्रारंभ करने की मांग […]