Category Archives: भागलपुर

कारगिल के वीर शहीद हवलदार रतन कुमार सिंह को उनके गाँव तिरासी में दी गई श्रद्धांजलि ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। भारत-पाक कारगिल युद्ध के वीर शहीद और गोपालपुर प्रखंड के तिरासी गांव निवासी हवलदार रतन कुमार सिंह की शहादत दिवस पर दो जुलाई को उनके स्मारक स्थल पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद को पुष्पमाला अर्पित कर नमन करने वालों में परिजनों के साथ-साथ गांव के गणमान्य नागरिक, शिक्षक, विद्यार्थी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन से की गई, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की रक्षा में प्राण अर्पण करने वाले वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। शहीद के ज्येष्ठ पुत्र एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष शिक्षक रूपेश कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “पिता की शहादत हम सभी के लिए गर्व की बात है। […]

Noimg

बदलते मौसम का असर: भागलपुर सदर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, बच्चों में बीमारियों का प्रकोप ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में मौसम के अचानक बदलते मिजाज का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। खासकर छोटे बच्चों में बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। भागलपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सिर्फ भागलपुर ही नहीं, बल्कि बांका और मुंगेर जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों में बुखार, खांसी-जुकाम, डायरिया और त्वचा से संबंधित बीमारियां अधिक पाई जा रही हैं। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव और वातावरण में बढ़ती नमी इन बीमारियों की प्रमुख वजह बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मरीजों […]

Noimg

कहलगांव के मोतियानी गांव में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, खेत से लौटते समय बाइक सवार ने मारी टक्कर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। कहलगांव थाना क्षेत्र के मोतियानी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध राजदेव मंडल की मौत हो गई। वे खेत से मूंग तोड़कर अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजदेव मंडल को परिजनों ने तत्काल कहलगांव अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में पक्की सराय के पास ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मायागंज अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना की पुष्टि मृतक के पुत्र मुकेश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि उनके पिता खेत से […]

Noimg

भागलपुर के ज्वेलर्स से रंगदारी मांगने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, पूर्व मेडिकल छात्र निकला ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। भागलपुर कोतवाली थाना अंतर्गत स्वर्णिका ज्वेलर्स के मालिक से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नगर-01 के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने की है। 22 जून 2025 को ज्वेलर्स मालिक को मोबाइल नंबर 9798886327 से एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर रंगदारी मांगी थी। जब पीड़ित ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने जान से मारने और लूट की धमकी दी। इस गंभीर मामले में कोतवाली थाना में कांड संख्या 73/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SIT गठित की गई, जिसमें तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार […]

Noimg

शाहपुर में ननिहाल आए 10 वर्षीय किशोर की छत से गिरने से हालत गंभीर, भागलपुर रेफर |GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। शाहपुर गांव में ननिहाल आए एक 10 वर्षीय किशोर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की घटना सामने आई है। घायल किशोर की पहचान प्रिंस कुमार, पिता अजीत यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से खगड़िया जिला के दुर्गापुर का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस अपने ननिहाल शाहपुर गांव में रह रहे थे। इसी दौरान वह पक्के मकान की छत पर खेलते समय असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर अवसार आलम की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे […]

Noimg

सुंदरवती महिला महाविद्यालय में कॉमर्स अंतिम वर्ष की छात्राओं को भावभीनी विदाई ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सुंदरवती महिला महाविद्यालय, भागलपुर में स्नातक कॉमर्स विभाग की अंतिम वर्ष की छात्राओं का फेयरवेल समारोह हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गीत-संगीत और पुरानी यादों ने पूरे समारोह को भावुक और यादगार बना दिया। कॉमर्स विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं इस अवसर पर उपस्थित रहीं। छात्राओं ने अपने कॉलेज जीवन के तीन वर्षों की यादें साझा कीं और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। शिक्षकों ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके आत्मविश्वास, लगन और मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कॉलेज के अनुभव जीवन की पूंजी होते हैं और इन अनुभवों से […]

Noimg

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में नीरा प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन ||GS NEWS

DESK20250

टेपर्स और विक्रेताओं की आजीविका में आएगा सुधार भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने नीरा टेपर्स और विक्रेताओं की आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय परिसर में नीरा प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर ताड़ी टेपर्स, विश्वविद्यालय के अधिकारी, वैज्ञानिक, प्रेस और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। डॉ. सिंह ने बताया कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर देश की पहली संस्था है जिसने पल्मीरा नीरा प्रसंस्करण में तकनीक विकसित की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय पिछले कई वर्षों से नीरा के संरक्षण और सुरक्षित प्रसंस्करण की दिशा में कार्य कर रहा है। यह इकाई प्रति घंटे 100 लीटर नीरा प्रसंस्करण की क्षमता रखती है। उन्होंने बताया […]

Noimg

डॉ. अजय कुमार के गले में लिपटा 12 फीट का साँप देख मरीज हुए हैरान, फिर जो खुलासा हुआ उसने सबको चौंका दिया – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर के सुविख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ,चर्चित समाजसेवी एवं जीवन जागृति समिति के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार की क्लीनिक में उस समय एक अजीब दृश्य देखने को मिला जब वे मरीजों की जांच करते हुए अचानक गले में 12 फीट लंबा साँप लपेटे नज़र आए। क्लीनिक में मौजूद मरीज, उनके परिजन और स्टाफ सदस्य कुछ पलों के लिए स्तब्ध रह गए। कुछ ने डर के मारे क्लीनिक से बाहर भागने की कोशिश की, तो कुछ हक्का-बक्का डॉक्टर को ही देखने लगे। मगर डॉ. अजय कुमार बिना किसी घबराहट के उसी गले में लिपटे साँप के साथ आराम से मरीजों को न सिर्फ देख रहे थे, बल्कि सर्पदंश और उससे जुड़ी सावधानियों पर विस्तार से जानकारी भी दे रहे थे। उन्होंने बताया […]

Noimg

गीदड़ के हमले में व्यक्ति घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मालपुर से अपने घर हरनाथचक लौट रहे एक व्यक्ति पर अचानक गीदड़ ने हमला कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान विवेकानंद शर्मा, पिता तारिणी शर्मा, घर हरनाथचक, थाना गोपालपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विवेकानंद शर्मा मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक गीदड़ ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया और उनके हाथ को दांतों से जकड़ लिया। हमले के दौरान विवेकानंद ने साहस दिखाते हुए गीदड़ से संघर्ष किया, जिसके बाद गीदड़ उन्हें छोड़कर भाग गया। हालांकि इस दौरान गीदड़ ने उनके हाथ और पैर में कई स्थानों पर काट लिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद घायल […]