Category Archives: भागलपुर

Noimg

कोचिंग के लिए घर से निकला किशोर नहीं लौटा, परिजनों ने रंगरा थाना में लगाई गुहार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनिया गांव निवासी शिवम कुमार, पिता स्वर्गीय युगेश रजक, उम्र 14 वर्ष, बीते 27 जून 2025 को कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह अब तक घर नहीं लौटा है। परिजनों के अनुसार, शिवम नवगछिया स्थित वैशाली होटल के समीप मुकेश सर के कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करता है। वह रोज़ की तरह 27 जून को भी पढ़ने के लिए गया था, लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उसकी मां निशा कुमारी ने रंगरा थाना में लिखित आवेदन देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। […]

Noimg

नवगछिया केबिन के पास रिवर्स में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरा ऑटो, बाल-बाल बचे सवार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: शनिवार संध्या नवगछिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर भवानीपुर समीप स्थित रेलवे केबिन संख्या 11 के पास एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पीछे रिवर्स में चला गया और सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा। यह घटना भवानीपुर चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई, जहां ऑटो अचानक रिवर्स में आने लगा और संतुलन बिगड़ने से गड्ढे में जा घुसा। घटना के दौरान ऑटो में सवार लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी को कोई चोट नहीं आई। हालांकि, घटना के समय आसपास हल्का अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। वहीं, बगल में मौजूद दुकान संचालक मोनू यादव ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मौके पर पहुंचकर अन्य लोगों की मदद से ऑटो को धकेलकर गड्ढे से बाहर […]

Noimg

पटना में आज सम्मानित होंगे नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष, सचिव और खिलाड़ी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की वार्षिक कार्यकारिणी एवं आमसभा की बैठक आज 29 जून को पूर्वाह्न 11 बजे होटल मैत्रया इन, बोरिंग रोड, पटना में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए संघ का वार्षिक कार्यक्रम कैलेंडर घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर हाल ही में मुंबई में आयोजित 70वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली बिहार की महिला खिलाड़ियों और संबंधित पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। यह चैंपियनशिप राज्य के लिए गौरव का विषय रही है। सम्मानित होने वालों में नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के […]

Noimg

बिहपुर के खानक़ा ए आलिया में उर्स-ए-पाक पर भव्य कव्वाली कार्यक्रम, चादरपोशी और नियाज़ से महका परिसर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के खानक़ा ए आलिया क़ादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में हज़रत सैयदना अलैहदाद शाह क़ादरी फरीदी रहमतुल्लाह अलैह के उर्स-ए-पाक के मौके पर भव्य खानकाही कव्वाली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्तीपुर रोसड़ा से आए प्रसिद्ध कव्वाल मोहम्मद अकरम फरीदी और मोहम्मद रूस्तम फरीदी ने एक से बढ़कर एक सूफ़ियाना और रूहानी कलाम पेश किए, जिससे माहौल में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो गया। कव्वाली के बाद खानक़ा परिसर स्थित सभी मज़ार शरीफ़ पर चादरपोशी, गुलपोशी, फूलपोशी और नियाज़-फातिहा किया गया। तत्पश्चात बड़ी संख्या में मौजूद जायरीनों के बीच शिरनी बांटी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सज्जादानशीन हज़रत अली कौनेन खां फरीदी ने की, जबकि नायब सज्जादानशीन हज़रत मौलाना अली शब्बर खां फरीदी की नेतृत्व में कव्वाली […]

गोपालपुर थाने में लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन, आगामी चुनाव की तैयारियों की कड़ी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गोपालपुर थाने में लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन किया गया। इस दौरान 54 हथियारों का सत्यापन किया गया, जबकि गोपालपुर थाना क्षेत्र में कुल 72 लाइसेंसी हथियार पंजीकृत हैं। गोपालपुर थाना अध्यक्ष, इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया के दौरान जिन लोगों ने अपने हथियारों का सत्यापन नहीं कराया, उनके लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट वरीय पुलिस अधिकारियों को भेजी जाएगी। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने और चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाने के लिए उठाया गया है। DESK2025

Noimg

खेल-खेल में भाई ने बहन के हाथ पर मारा हथौड़ा, उंगली हुई क्षतिग्रस्त ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया मकंदपुर गांव में एक मासूम बच्ची खेल-खेल में घायल हो गई। चार वर्षीय अनुसकी पिता छोटेलाल शर्मा, अपने भाई के साथ घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसके ही भाई ने अनजाने में हथौड़े से उसके हाथ पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी एक उंगली का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद परिजन बच्ची को लेकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल या किसी अन्य उच्च चिकित्सा संस्थान में ले जाने की सलाह दी है। परिजनों का कहना है कि यह पूरी घटना बच्चों के आपसी खेल के दौरान हुई। घायल बच्ची की स्थिति फिलहाल स्थिर […]

Noimg

भतीजी नें फूफू को ऐसा काटा दांत, पहुँच गए अस्पताल ||GS NEWS

DESK20250

फूफू-भतीजी के बीच खेल-खेल में शुरू हुआ झगड़ा पहुंचा दांत काटने और खून बहाने तक, अस्पताल में हुआ इलाज और फिर कराई गई दोस्ती नवगछिया : रिश्तों की मर्यादा और मासूमियत उस वक्त तार-तार हो गई जब नवगछिया अनुमंडल के तेतरी गांव में एक ही परिवार की दो किशोरियां—जो आपसी रिश्ते में फूफू और भतीजी लगती हैं—आपस में भिड़ गईं। बच्चों के बीच खेल-खेल में शुरू हुआ मामूली विवाद इतनी गंभीर लड़ाई में तब्दील हो गया कि एक ने दूसरी के हाथ में दांत से काट लिया, जिससे खून बहने लगा। घटना उस समय हुई जब गांव की अन्य बच्चियों के साथ लाड़ो खातून (पिता – आशिक मंसूरी) और दुलारी खातून (पिता – मो. अख्तर) खेल रही थीं। खेल के […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर डीएम और एसएसपी ने की बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने समीक्षा भवन में बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को 30 जून तक सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लेने का निर्देश दिया। डीएम ने विद्युत विभाग को मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ में सभी विद्युत तारों की मरम्मत और दुरुस्तीकरण का निर्देश दिया। पीएचईडी को सभी चापाकलों को ठीक करने और जलापूर्ति की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। नगर निगम को मेला क्षेत्र की सफाई, सजावट, सड़कों पर पेंटिंग और समग्र सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। जनसंपर्क विभाग को मेला क्षेत्र में “बाबा की नगरी में आपका स्वागत है” […]

Noimg

भागलपुर में प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका ने खाया जहर, दोनों की मौत से गांव में सनसनी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। पंजवाड़ा थाना क्षेत्र के नया नगरी गांव में एक प्रेम प्रसंग का दुखद अंत हुआ। प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका ने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों आपस में देवर-भाभी के रिश्ते में थे और पिछले तीन वर्षों से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका की पहचान रूपा देवी (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो तीन बच्चों की मां थी। वहीं, प्रेमी की पहचान अमित कुमार उर्फ लंकेश कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका के पति कौशल किशोर मंडल ने बताया कि मंगलवार को रूपा उसके चचेरे भाई अमित के साथ घर से भाग गई थी। गुरुवार को दोनों थाना पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। परिजनों की आपसी सहमति से […]