Category Archives: भागलपुर

नवगछिया: बगीचे में लावारिस अस्वस्थ पड़ा  बम फटा, नो वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव के बगीचे में लावारिस अवस्था में पड़े बम के फट जाने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल हुए बालक पकरा विश्वकर्मा टोला  वार्ड संख्या 9 निवासी  अमर राय के 9 वर्षीय पुत्र  अर्जुन कुमार है. बम फटने से घायल हुए बालक को परिजनों द्वारा आनन-फानन में  इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालक की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस घटना में बालक का दोनों हाथ एवं छाती गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घटना की सूचना मिलने पर  नवगछिया पुलिस भी अस्पताल पहुंची. जहां पुलिस […]

नवगछिया तेतरी एवं पकरा में पूर्व में भी मिले हैं लावारिस अवस्था बम GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी एवं पकरा गांव के बगीचे एवं झाड़ी से  पूर्व में भी कई बार बम की बरामदगी हुई है. कुछ वर्ष पूर्व तेतरी गांव में लावारिस अवस्था झाड़ी में बम पड़ा हुआ था. झाड़ी में पन्नी में पड़े बम को भी एक बालक हाथ मे लेकर खेलने लगा था. जिससे उसके हाथ मे ही बम फट गया और बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था. पुलिस ने घटना स्थल से पन्नी में रखे बम को भी बरामद किया था. पिछले दिनों भी तेतरी गांव के एक बगीचे से आधा दर्जन बम नवगछिया पुलिस ने बरामद किया था. बम तेतरी गांव के एक बगीचे में झोले में रख कर पेड़ से टांग कर रखा गया था. […]

नारायणपुर गंगा नदी में डुबने से छात्र की मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पुरब पंचायत के मधुरापुर बाजार के स्वर्ण व्यवसायी अनिल पोद्दार के पुत्र  इंटर कक्षा के छात्र शुभम पोद्दार उर्फ गोलू (16) की मौत  सीढी घाट काली मंन्दिर नवटोलिया के समीप गंगा नदी में डुबने से मौत हो गई.ग्रामीणों के अनुसार मृतक शुभम अपने घर से अहले सुबह साथी रोहित्य गुप्ता,अंकित चौरसिया, धीरज पोद्दार, राहुल पोद्दार, गोलू पोद्दार के साथ घर से मोर्निंग वॉक के लिए निकले थे.काली मंन्दिर के समीप युवाओं ने गंगा किनारे से मंन्दिर परिसर की सेल्फी ले रहे थे इसी क्रम में कुछ साथी गंगा स्नान करने की इच्छा जाहिर की और सीढी घाट पर नहाने चले गए जो कि शुभम  उर्फ गोलू तैरना नहीं जानता था. गोलू नाम के एक और […]

खरीक: पुलिस ने छापेमारी कर दो अपराधियों को पिस्टल और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक प्रखंड प्रमुख झाड़ी यादव के खिलाफ लगाए अविश्वास प्रस्ताव पर निर्धारित सोमवार को वोट डालने बोलेरो से आ रहे चार महिला समिति सदस्यों को कुख्यात अपराधियों ने बोलेरो चालक के कनपटी में थ्रीनट सटाकर अगवा कर लिया. इस संदर्भ में खरीक थाना में चोरहर समिति सदस्य नीरज यादव के बयान पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में कुख्यात गुलशन यादव महेंद्र यादव प्रमुख पुत्र प्रवीण यादव प्रमुख के बड़े पुत्र प्रभास यादव का साला प्रखंड प्रमुख झाड़ यादव समेत अज्ञात चार पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. सूचक समिति सदस्य नीरज यादव ने घटना की सूचना नवगछिया एसपी और खरीक थानाध्यक्ष को दी.घटना की सूचना मिलने पर बिहपुर इंस्पेक्टर एन एस […]

नवगछिया: ज़हर देकर ससुराल वालों ने महिला की हत्या, पिता के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

महिला के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार नवगछिया थाना क्षेत्र के नयाटोला निवासी राजेश मेहतर ने अपनी पुत्री चंपा देवी 30 वर्ष की जहर देकर हत्या करने की प्राथमिकी नवगछिया थाना में दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने अपने दामाद नाथनगर थाना क्षेत्र के नाथनगर निवासी रामहरि मेहतर, ससुर मुन्ना मेहतर, सास किरण देवी को नामजद किया है. दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि 12 वर्ष पूर्व मेरी पुत्री की शादी रामहरि मेहतर से हुई थी. शादी के बाद से मेरी पुत्री नवगछिया के नयाटोला में किराए के मकान में रहती थी इस दौरान मेरी पुत्री के ससुर सास अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे. मेरा दामाद भी दारु शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था. सोमवार को उन […]

नवगछिया: अस्पताल कर्मी के पुत्र ने चिकित्सक व सुरक्षा कर्मी के साथ किया दुर्व्यवहार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी के पुत्र चंदन कुमार ने अस्पताल के सुरक्षाकर्मी एवं अस्पताल के चिकित्सक डॉ वरुण कुमार के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संदर्भ में सुरक्षाकर्मी एवं चिकित्सा के डॉ वरुण कुमार के द्वारा इस संदर्भ में नवगछिया एसडीओ अखिलेश कुमार को आवेदन देकर शिकायत की है. सुरक्षा गार्ड राजेश कुमार ने बताया कि वह साइकिल से प्रतिदिन ड्यूटी पर आता है. 30 अगस्त को सुबह 6:00 बजे से मेरी ड्यूटी थी. ड्यूटी पर आने के क्रम में मेरी साइकिल खराब हो गई. इस दौरान मैंने ड्यूटी पर मौजूद अपने साथी सुरक्षा कर्मी गार्ड को फोन कर कहा कि जब तक मैं उपस्थित नहीं होता तब तक […]

Noimg

खरीक: अठनियां में ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच जमकर हुई मारपीट आधा दर्जन से अधिक जख्मी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक थाना क्षेत्र के स्थानीय में सोमवार को नव विवाहिता को प्रताड़ित करने और गले में फांसी लगाकर जान मारने का प्रयास करने की सूचना मिलने पर महेशखूंट से आए मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट की घटना हुई जिसमें तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोग लहूलुहान हो गए.कई लोगों के सर फट गए और कई लोगों को अंदरूनी गंभीर चोटें आई है. जख्मी लोगों में खगरिया महेशखूंट के झिकतिया गांव निवासी मो. ग्यास, मोहम्मद अखलाक,इसमूल,शकीर समेत आधा दर्जन से अधिक पुरुष और महिलाएं शामिल हैं. गंभीर रूप से जख्मी सभी लोगों का इलाज खरीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया इस संदर्भ में खरीद थाना में खगड़िया महेशखूंट निवासी मोहम्मद ग्यास के बयान पर प्राथमिकी […]