Category Archives: भागलपुर

Noimg

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में जागरूकता रथ रवाना || GS NEWS

Chanchal Jha0

कानून और दुष्परिणामों की दी जा रही जानकारी भागलपुर। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने और आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ निकाला गया। इस जागरूकता रथ को चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय परिसर से जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक बेबी रानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बाल विवाह से जुड़े कानूनों, इसके सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। रथ पर लगाए गए बैनर, पोस्टर और लाउडस्पीकर के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि बाल विवाह न केवल अपराध […]

Noimg

भागलपुर में सवर्ण आयोग की बैठक के दौरान हंगामा, यूजीसी कानून को लेकर जताया विरोध || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। समीक्षा भवन में मंगलवार को उच्च जातियों के विकास के लिए राज्य आयोग, पटना की ओर से प्रमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के उच्च जातियों के विकास के लिए राज्य आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह कर रहे थे। बैठक में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इसके साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े सवर्ण समाज के लोग भी बैठक में शामिल हुए। बैठक उस समय विवादों में घिर गई जब राजनीतिक दलों से आए कुछ प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि उन्हें यूजीसी कानून पर चर्चा के लिए बुलाया गया था, लेकिन बैठक के एजेंडे में इस […]

Noimg

भागलपुर में डायन बताकर पति-पत्नी की बेरहमी से पिटाई, दोनों गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। जिले में अंधविश्वास और डायन प्रथा का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोराडीह थाना क्षेत्र के फाजिलपुर डंडा बाजार में डायन होने का आरोप लगाकर पति-पत्नी की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है। घायल दंपती की पहचान सुभाष यादव और उनकी पत्नी विशेखा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों अपने घर पर मौजूद थे, तभी पड़ोस में रहने वाली गोतनी मिला देवी ने विशेखा देवी पर डायन होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाठी-डंडों […]

Noimg

रजौन थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, मारपीट में एक की मौत, कई घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर/बांका। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर नवादा गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता नूतन देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कर्मणी पासवान ने उनके साथ जबरन गलत कार्य करने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने शोर मचाया तो परिजन और आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और मौके से फरार हो गया। बताया गया कि कुछ समय बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ पुनः लौट आया और पीड़िता के परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में धनंजय पंडित, अभिकांत पंडित, विपुल पंडित और सुधाकर पंडित गंभीर रूप […]

Noimg

ईंट भट्ठा व्यवसायियों को जीएसटी के नए प्रावधानों की जानकारी, शून्य कर भुगतान पर सख्त कार्रवाई के निर्देश || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। राज्य-कर संयुक्त आयुक्त मिन्नी की अध्यक्षता में वाणिज्य-कर कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भागलपुर अंचल-1 के अंतर्गत भागलपुर एवं बांका जिले के अंचल-1 में निबंधित ईंट भट्ठा व्यवसायियों के साथ की गई, जिसमें जीएसटी से जुड़े नए प्रावधानों और कर अनुपालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने ईंट भट्ठा व्यवसाय से संबंधित जीएसटी में हुए नवीन बदलावों की जानकारी दी। बताया गया कि वर्तमान में ईंट भट्ठा व्यवसायियों के लिए कर भुगतान के दो विकल्प उपलब्ध हैं। पहले विकल्प के तहत 12 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लिया जा सकता है, जबकि दूसरे विकल्प में बिना आईटीसी के 6 प्रतिशत जीएसटी […]

Noimg

भागलपुर में सरस्वती मां की विसर्जन शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर – शहर में सरस्वती मां की विसर्जन शोभायात्रा शांति और अनुशासनपूर्ण माहौल में निकाली गई। शहर के विभिन्न इलाकों से निकली शोभायात्राएं निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए मुसहरी घाट पहुँचीं, जहाँ सभी प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा और शांति व्यवस्था की निगरानी के लिए नगर पुलिस अधीक्षक (नगर एसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उनके साथ बरारी थाना के पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग का संदेश देते हुए सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी और अन्य संगठनों के सदस्य निगरानी में सक्रिय रूप से शामिल रहे। मुसहरी घाट में कार्यकारी संयोजक महबूब […]

Noimg

भागलपुर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर “शहीदों को नमन” कार्यक्रम || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर “शहीदों को नमन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तिलकामांझी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में 77 दीप प्रज्वलित किए गए, जिनमें भारत माता के उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। कार्यक्रम में भागलपुर के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज हम तिलका मांझी सहित सभी शहीदों और राष्ट्रभक्तों के योगदान को याद कर उनका सम्मान कर रहे हैं। सामाजिक संस्था नागरिक विकास समिति द्वारा आयोजित इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हमारे राष्ट्रभक्तों ने केवल स्वतंत्रता संग्राम में ही योगदान नहीं दिया, बल्कि समाज में समानता […]

Noimg

बिहार जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम का एलान || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : ईरोड (तमिलनाडु) – 28 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होने वाली 70वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम (बालक एवं बालिका) का ऐलान कर दिया गया है। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संघ के अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, और संयोजक डॉ. अरुण दयाल ने शुभकामनाएं दीं। बिहार टीम आज संघमित्रा एक्सप्रेस से तमिलनाडु के लिए रवाना हो गई। घोषित बिहार जूनियर टीम: बालक वर्ग:कप्तान – छोटू कुमारअन्य खिलाड़ी – आर्यन कुमार, शशांक कुमार (बेगूसराय), गौरव कुमार, […]

Noimg

भागलपुर के सैंडिस मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा 77वां गणतंत्र दिवस ||GS NEWS

Chanchal Jha0

मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल करेंगे मुख्य झंडोत्तोलन, परेड और झांकियों का होगा आयोजन भागलपुर ।26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम मंत्री, पथ निर्माण एवं उद्योग विभाग, बिहार और प्रभारी मंत्री भागलपुर जिला, दिलीप कुमार जायसवाल द्वारा पूर्वाह्न 9 बजे संपन्न किया जाएगा। मुख्य समारोह से पूर्व, सुबह 8 बजे से परेड ग्राउंड में जवानों का आगमन शुरू होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भागलपुर, जिला अधिकारी भागलपुर, आरक्षी पुलिस महानिरीक्षक पूर्वीय क्षेत्र भागलपुर, आयुक्त भागलपुर प्रमंडल सहित अन्य अधिकारी बारी-बारी से मुख्य समारोह स्थल पर पहुंचेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल का आगमन होगा, जो […]

Noimg

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकली जागरूकता रैली || GS NEWS

Chanchal Jha0

स्काउट-गाइड एवं एनसीसी कैडेट्स ने किया मतदाता जागरूकता का प्रचार भागलपुर में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत समाहरणालय परिसर से हुई, जहां जिला निर्वाचन उपायुक्त एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली में स्काउट एंड गाइड के साथ-साथ एनसीसी बिहार बटालियन के बड़ी संख्या में कैडेट्स ने भाग लिया। रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी, जहां आम लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र में भागीदारी के महत्व के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय […]