Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर में अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025–26 का भव्य आयोजन, महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025–26 का आयोजन रविवार को खेल भवन, सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले की प्रतिभाशाली महिला वेटलिफ्टरों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, भागलपुर प्रमंडल ए. हसन, उप निर्वाचन पदाधिकारी भागलपुर श्वेता कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, वॉलीबॉल एसोसिएशन भागलपुर के सचिव अजय राय, भागलपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नसर आलम, रेड क्रॉस सोसायटी (एडवेंचर स्पोर्ट्स) से अनुज कुमार सिंह एवं रवि कुमार, वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के रवि शंकर कुमार, शेखर गुप्ता, मो. अली, शिक्षा विभाग से राजन तिवारी, पुष्पेंद्र कुमार, राहुल तिवारी, सुप्रिया कुमारी, नयन कुमार, […]

Noimg

गुरुकुल इंटर स्कूल नाथनगर में सीआरसी स्तर पर टीएलएम निपुण मेला का आयोजन ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : गुरुकुल इंटर स्कूल, नाथनगर परिसर में सीआरसी स्तर पर टीएलएम निपुण मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) के माध्यम से नवाचारपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मृत्युंजय कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि टीएलएम निपुण मेला शिक्षकों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करता है तथा बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को सरल, रोचक और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होता है। इस तरह के आयोजनों से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलता है। मेले में सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत टीएलएम का […]

16 दिसंबर को आमंत्रण कप सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आमंत्रण कप एकदिवसीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन 16 दिसंबर को एम.एस.एम. समता कॉलेज, जंदाहा (वैशाली) में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर तथा राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए गठित आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद फैसल अहमद, आयोजन सचिव मोहम्मद सलमान अहमद तथा समिति के सदस्य सद्दाम हुसैन, मोहम्मद सरफराज, राजकिशोर कुमार, उत्तम ठाकुर, रणजीत पंडित, सुबोध पासवान, चंदन झा, बबलू कुमार, राजा बिहारी, डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, राकेश कुमार राम एवं राकेश कुमार के देखरेख में सभी आवश्यक […]

मोबाइल नहीं देने पर प्रेमिका को प्रेमी ने चलती ट्रेन से फेंका, सबौर स्टेशन पर सनसनीखेज वारदात || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में एक सनसनीखेज और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मोबाइल फोन नहीं देने पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। यह घटना सबौर रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद सीटू (21 वर्ष) और मोहम्मद रश्मि खातून (19 वर्ष) की मुलाकात दो वर्ष पूर्व एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। 4 दिसंबर को मोहम्मद सीटू ने रश्मि को फोन कर भागकर शादी करने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद रश्मि अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। दोनों दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां संदिग्ध परिस्थितियों […]

Noimg

मानिकसरकार घाट पर रील बनाना पड़ा भारी, युवक गंगा में डूबा, एसडीआरएफ चला रही सर्च ऑपरेशन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के मानिकसरकार घाट पर रील बनाने के दौरान एक युवक के गंगा नदी में डूब जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक घाट पर मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय निवासी रणजीत सोलंकी ने साहस का परिचय देते हुए स्वयं गंगा में उतरकर युवक को तलाशने की कोशिश की, लेकिन गहराई और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही जोगसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल […]

Noimg

अत्यधिक शराब सेवन के बाद एसिड पीने से मोची की मौत, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में एक अत्यंत दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां अत्यधिक शराब के नशे में एक व्यक्ति ने गलती से एसिड पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सीताराम दास (60 वर्ष) के रूप में हुई है। वे स्वर्गीय फागु दास के पुत्र थे और मुगलपुरा हुसैनाबाद, थाना बबरगंज क्षेत्र के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, सीताराम दास ने शराब की निर्धारित सीमा से कहीं अधिक मात्रा में सेवन कर लिया था। अत्यधिक नशे के कारण रास्ते में ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। किसी तरह लड़खड़ाते हुए वे अपने घर पहुंचे। हालत गंभीर देख उनकी पत्नी सुगरी देवी ने उन्हें संभालकर घर के अंदर ले गईं। घर पहुंचने के बाद सीताराम दास बाथरूम गए, जहां […]

Noimg

भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, मां-बेटे पर लोहे की रॉड से हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी सर्दों गांव में पारिवारिक विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान नितेश कुमार ठाकुर (पिता–स्वर्गीय राम भरोसे ठाकुर) और शोभा देवी (पति–स्वर्गीय राम भरोसे ठाकुर) के रूप में हुई है। घायल परिजनों के अनुसार, शोभा देवी अपने स्वर्गीय पति के स्थान पर सरकारी नौकरी कर रही थीं। सेवानिवृत्ति के बाद सरकार की ओर से प्राप्त राशि को उन्होंने अपने दोनों बेटों के बीच बराबर-बराबर बांटने के उद्देश्य से सुरक्षित रख दिया था। इसी राशि को लेकर परिवार में विवाद शुरू हुआ। शोभा देवी ने आरोप […]

Noimg

भागलपुर स्टेशन चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, प्रशासन की औचक छापेमारी से मचा हड़कंप || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए स्टेशन चौक पर औचक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अचानक सिटी डीएसपी अजय चौधरी, यातायात डीएसपी संजय कुमार, नगर निगम के उप नगर आयुक्त, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी तथा भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल स्टेशन चौक पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाकर बैठे दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया, वहीं कई दुकानों का सामान भी जब्त किया गया। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से स्टेशन चौक क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दुकानदारों में […]

Noimg

मध्य विद्यालय वादे हसनपुर में छात्रों से मारपीट का आरोप, प्रधानाध्यापिका के पति पर गंभीर सवाल ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय वादे हसनपुर में कक्षा चार और पांच के छात्रों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनैना देवी के पति अखिलेश प्रसाद सिंह उर्फ अखिल कुमार ने बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद विद्यालय में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित छात्र निवास कुमार सहित अन्य बच्चों ने बताया कि उन्हें बिना किसी ठोस कारण के बुरी तरह पीटा गया। बच्चों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन डर के कारण वे कुछ कह नहीं पाते थे। इस घटना के बाद परिजन आक्रोशित हैं और विद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर […]

Noimg

सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम से पूर्व माइक्रो व एक्शन प्लान समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 10 फरवरी से भागलपुर जिले के सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) की शुरुआत की जाएगी। इसको लेकर आवश्यक तैयारियों के क्रम में शनिवार को सदर अस्पताल सभागार में एमडीए प्रिपरेशन एवं प्लानिंग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीवीबीडीसीओ) डॉ. दीनानाथ ने जिले के सभी प्रखंडों में कार्यरत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों (एमओआईसी) को निर्देश दिया कि सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम से पूर्व निर्धारित समय सीमा के अंदर माइक्रो प्लान एवं एक्शन प्लान जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आगामी 15 जनवरी से पहले सभी प्रखंडों से प्राप्त […]