Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर में महाअभियान शुरू: शहर को जाममुक्त और अतिक्रमण-रहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त, 50 हजार का जुर्माना वसूला || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर शहर को जाममुक्त और अतिक्रमण-रहित बनाने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। शहर के शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दुकानदारों, फुटपाथ विक्रेताओं तथा वाहन चालकों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाने पर सामान जब्त किए जाएंगे और भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। प्रशासन ने शहर के 15 प्रमुख मार्गों की पहचान की है, जहाँ प्रतिदिन जाम की गंभीर समस्या रहती है। इन मार्गों को अतिक्रमण-मुक्त करने के लिए एक विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है। इसी के तहत मंगलवार से संयुक्त टीम द्वारा चरणबद्ध रूप से अभियान की शुरुआत की […]

Noimg

उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना की मांग पर अधिवक्ता सड़कों पर, निकाली अधिवक्ता अधिकार यात्रा ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना की लंबित मांग को लेकर मंगलवार को भागलपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सड़कों पर उतर आए। अधिवक्ताओं ने शहर में अधिवक्ता अधिकार यात्रा निकालकर न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की पुरजोर मांग की। यह जुलूस कचहरी परिसर से शुरू होकर समाहरणालय परिसर, मनाली चौक, तिलकामांझी चौक होते हुए पुलिस लाइन मार्ग से वापस न्यायालय परिसर पहुंचा। पूरे रास्ते में अधिवक्ताओं ने न्यायिक सुविधाएं बढ़ाने और खंडपीठ गठन की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। यात्रा में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमनाथ ओझा ने संवाददाताओं से कहा कि भागलपुर का ऐतिहासिक महत्व और न्यायिक दायरा वर्षों से बड़ा रहा है। उन्होंने बताया कि एक समय दार्जिलिंग तक यहां का न्यायिक […]

नवगछिया वार्ड 23 की पार्षद ने वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन निष्पादन की समय सीमा तय करने की मांग की ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। वार्ड 23 की पार्षद चम्पा कुमारी ने बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव को पत्राचार के माध्यम से मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन के निष्पादन की तय समय सीमा निर्धारित करने की मांग की है। पत्र में पार्षद ने बताया कि वर्तमान में योजना के स्वीकृत और निष्पादन में कोई निश्चित सीमा न होने के कारण आवेदन करने वाले वृद्धजन को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई मामलों में आवेदन का निष्पादन छह महीने से लेकर दो साल तक भी लग जाता है, जिससे वृद्धजन बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटते हुए थकान और परेशानी झेलते हैं। चम्पा कुमारी ने पत्र में आग्रह किया है कि वृद्धजन पेंशन योजना सहित सभी सामाजिक कोषांग […]

Noimg

खरीक में अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । दिनांक 1 दिसंबर 2025 को खरीक थाना को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम खैरपुर में किसी व्यक्ति के घर में अवैध शराब रखी जा रही है। सूचना के आधार पर खरीक थाना टीम ने छापामारी की और पंकज कुमार के घर से कुल 4 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने पंकज कुमार (पता: चंद्रहास मंडल, खैरपुर, थाना-खरीक, जिला-भागलपुर) को अवैध शराब की खरीद-बिक्री, निर्माण और भंडारण के आरोप में गिरफ्तार किया। इस संबंध में खरीक थाना में कांड संख्या-362/25 दिनांक 01.12.25 के अंतर्गत धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है। DESK2025

गोपालपुर में दहेज हत् या मामले में महिला सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । दिनांक 30 नवंबर 2025 को वादिनी द्वारा डायल 112 को सूचना दी कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शांतिनगर मुकेरी टोला में उनकी विवाहिता पुत्री की ह त्या ससुराल वालों द्वारा फां सी लगाकर कर दी गई है। वादिनी के आवेदन के आधार पर गोपालपुर थाना में कांड संख्या-354/25 दिनांक 30.11.25 के अंतर्गत धारा 80/103(1)/3(5) बी.एन.एस. दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई। जांच के दौरान मृतिका के पति नितीश कुमार मंडल पता: जवाहर मंडल, शांतिनगर मुकेरी टोला, थाना-गोपालपुर, जिला-भागलपुर और सास को गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है। DESK2025

Noimg

नवगछिया फोरलेन पर भीषण बाइक हादसा, दो गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया जीरोमाइल से कदवा की ओर जाने वाले फोरलेन सड़क स्थित बाबा विशु राउत संपर्क पथ पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण बाइक दुर्घटना हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान प्रिंस खान (पिता—मो. नसीब) और मो. हैदर (पिता—मो. गुलजार) के रूप में हुई है। दोनों भागलपुर के ईशाचक के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों युवक एसी–फ्रिज तकनीशियन हैं और सेवा देने के लिए आलमनगर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। DESK2025

Noimg

जेपी आंदोलन के सेनानी और पूर्व वार्ड कमिश्नर वीरेंद्र नारायण सिंह ‘मनोज़’ का निधन, शहर में शोक की लहर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। 1974 के जेपी आंदोलन के सेनानी, वरिष्ठ समाजसेवी और भागलपुर नगर पालिका के पूर्व वार्ड कमिश्नर 78 वर्षीय वीरेंद्र नारायण सिंह ‘मनोज़’ का आज सुबह हृदय गति रुकने से अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भागलपुर शहर में गहरा शोक फैल गया। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले मनोज़ को हर वर्ग में एक ईमानदार, सरल और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। मनोज़ जीवनभर सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे। जेपी आंदोलन के दौरान उनकी सक्रिय भूमिका को आज भी शहर के लोग याद करते हैं। वार्ड कमिश्नर के रूप में उन्होंने अपने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को आगे बढ़ाया और जनता […]

मिरहट्टी गांव में घरेलू विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, तीन मजदूर घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित मिरहट्टी गांव में सोमवार को घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों में साजन कुमार, चंदन कुमार और दूसरे पक्ष से अमन कुमार शामिल हैं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल साजन कुमार की स्थिति को देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के घायल अमन कुमार को भी प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया। मारपीट की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों […]

Noimg

भागलपुर में आयोजित होगी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता: 7 से 10 दिसंबर तक होंगे मुकाबले ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिले में एक और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025 के तहत इस वर्ष भागलपुर को तीन राज्य स्तरीय खेलों का दायित्व सौंपा गया था। इन्हीं में से एक राज्य स्तरीय बैडमिंटन बालक अंडर-14, 17 और 19 प्रतियोगिता 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता सैंडिस कंपाउंड स्थित इनडोर बैडमिंटन हॉल में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। इस राज्यस्तरीय अंतर-प्रमंडल प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रमंडल से चार-चार खिलाड़ियों की तीन आयु वर्गों में टीमें शामिल होंगी। कुल 12 खिलाड़ी और तीन टीम प्रभारी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता […]

Noimg

बीपीएससी TRE-2: भागलपुर में 40 नवनियुक्त शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, भावुक हुए चयनित उम्मीदवार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में बीपीएससी TRE-2 के तहत मंगलवार को शिक्षा विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। समीक्षा भवन में आयोजित समारोह में कुल 40 नवनियुक्त शिक्षकों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह और जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। तीनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही कई नवनियुक्त शिक्षक भावुक हो उठे। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से वे इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज उनका सपना पूरा हो गया। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार शर्मा ने सभी […]