5
(1)

नवगछिया।नवगछिया एवं कटरिया रेलवे स्टेशन के बीच भवानीपुर गुमटी संख्या-3 के समीप चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार भवानीपुर गुमटी के पास ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 पर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक की पहचान मधुबनी जिले के हरलाखी निवासी राजेंद्र मंडल के पुत्र शंकर मंडल के रूप में हुई। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और परिजन नवगछिया पहुंच रहे हैं।

परिजनों के अनुसार शंकर मंडल गुवाहाटी में काम करते थे और ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान असंतुलित होकर ट्रेन से गिर पड़े। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: