0
(0)



पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनी पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित फूलबड़िया कॉलोनी गांव में बच्चा चोरी के शक में एक युवक की भीड़ द्वारा बेरहमी से पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।


कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस पदाधिकारी के बयान पर कई नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रखल मंडल और उसके बेटे शंभू कुमार मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात एक युवक पर बच्चे को उठाकर ले जाने का शक होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे बिजली के खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक लगातार रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन भीड़ नहीं मानी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को पहले कसबा सीएचसी और फिर जीएमसीएच पूर्णिया रेफर किया गया, जहां रविवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: