5
(2)

पूर्णिया। विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, परोरा स्थित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित कॉरपोरेट सुपर लीग-2026 का भव्य समापन हुआ। टी-15 सॉफ्ट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न कॉरपोरेट संस्थानों, सरकारी विभागों, मीडिया संस्थानों और अन्य संगठनों की 22 टीमों ने हिस्सा लिया। ग्रैंड फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मीडिया इलेवन ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को 110 रनों से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

ग्रैंड फाइनल मुकाबले का उद्घाटन भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला ने फीता काटकर किया। उनके पहुंचने से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट पर 213 रन बनाए। जवाब में 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की टीम मीडिया इलेवन की गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 12.1 ओवर में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह मीडिया इलेवन ने 110 रनों से मुकाबला जीत लिया।

प्रतियोगिता के अंतिम चरण में महिंद्रा फाइनेंस ने आईसीआईसीआई बैंक को 36 रनों से हराया, जबकि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने टीचर्स इलेवन को 70 रनों से पराजित किया। वहीं मीडिया इलेवन ने डीटीओ टीम को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता में एक्सिस चैंपियंस, बजाज सर्विस, चोला टाइटंस, विद्युत विभाग, बजाज सेल्स, वी.यू.टी., मीडिया इलेवन, वीवीआरएस, महिंद्रा फाइनेंस, एसबीआई जनरल गार्जियंस, टीम जनमन, आकाशवाणी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एचडीबी फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, पूर्णिया पुलिस लाइन, कटिहार पुलिस लाइन, टीचर्स इलेवन, वीयूजीआई, डीटीओ टीम और एयर फोर्स की टीम ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का परिचय दिया।

आयोजन के सफल संचालन में विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सचिव इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्रा का मार्गदर्शन और सहयोग रहा। प्रतियोगिता के आयोजन में आशीष झा, भास्कर दुबे, अमित लकड़ा, सदाब अकरम और मनीष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

फाइनल मुकाबले में मोनू और विवेक ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि प्रिंस पटेल ने स्कोरर की जिम्मेदारी संभाली।

कॉरपोरेट सुपर लीग-2026 ने विभिन्न संस्थानों और संगठनों को खेल के एक मंच पर जोड़ने का काम किया। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा के साथ आपसी सौहार्द, अनुशासन और टीम भावना का संदेश दिया। मीडिया इलेवन चैंपियन और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक उपविजेता रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: