


नवगछिया : खरीक थाना पुलिस ने दहेज के लिए हत्या के एक मामले में महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी निवासी मु. नौशाद और उसकी पत्नी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2025 को पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन देकर आरोप लगाया गया था कि उनकी विवाहित पुत्री की हत्या दहेज के लिए उसके पति एवं ससुराल वालों द्वारा कर दी गई। इस संबंध में खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।
अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने मामले में संलिप्त पाए जाने पर मु. नौशाद और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपितों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।















