3
(2)

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाई गांव पंचायत के पूर्व मुखिया धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव के पुत्र रक्षित राज ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं परीक्षा 2026 में 95% अंक प्राप्त कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

रक्षित राज, पूर्णिया के बिजेंद्र पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल की। उनके पिता धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव एवं माता पुतुल देवी हैं।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। दादा पूर्व मुखिया यमुना प्रसाद यादव एवं दादी अमोली देवी सहित सभी परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बड़े पापा राजीव कुमार “बाटुल”, चाचा जीवन प्रकाश “बमबम” तथा भाई संकेत शिवम, सत्यम शिवम, रोहन राज और अमन कुमार समेत सभी परिजन इस सफलता से उत्साहित हैं।

ग्रामीणों ने भी रक्षित राज की उपलब्धि को गांव के लिए गर्व का क्षण बताया है। लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ निश्चय के साथ प्रयास करने पर सफलता अवश्य मिलती है।

रक्षित राज की इस सफलता ने क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया है। ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें आगे भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने और देश-समाज का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: