
नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव में घर के दरवाजे पर खड़ी बजाज पल्सर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बाइक चोरी की घटना को लेकर पीड़ित भवेश चौधरी (54) ने नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन देकर बाइक बरामदगी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, भवेश चौधरी ने 25 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे अपनी बाइक घर के दरवाजे पर खड़ी की थी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए। अगले दिन सुबह करीब पांच बजे जब वे उठे तो दरवाजे पर खड़ी बाइक गायब मिली। बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका।

चोरी गई बाइक काले रंग की बजाज पल्सर है, जिसका पंजीकरण नंबर BR10AE8190 है। बाइक चोरी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर बाइक बरामद करने तथा अज्ञात चोरों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
पुलिस को दिए आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।















