5
(1)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिहार के अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपने अनोखे कला प्रयोग से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इस बार उन्होंने न कैनवास चुना और न ही कागज, बल्कि करीब ढाई किलोग्राम के हरे नारियल को अपनी कलाकृति का माध्यम बनाया। नारियल की प्राकृतिक सतह पर नुकीले औजार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर उकेरते हुए उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


मधुरेंद्र कुमार के अनुसार, इस विशेष कलाकृति को तैयार करने में करीब तीन दिनों का समय लगा। हरे नारियल की असमान और घुमावदार सतह पर बारीकी से कटिंग करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री की तस्वीर को आकार दिया। कलाकृति में ‘OUR PM OUR PRIDE’ के साथ ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश भी अंकित किया गया है।
नारियल बना कलाकार का नया कैनवास:
पारंपरिक कला माध्यमों से अलग हटकर प्राकृतिक वस्तु को कैनवास के रूप में इस्तेमाल करना इस कलाकृति की खासियत है। नारियल की कठोर और घुमावदार सतह पर चेहरे के भाव और आकृति को उकेरना चुनौतीपूर्ण था। मधुरेंद्र ने धारदार औजार की मदद से बारीक कटिंग कर इसे कलात्मक रूप दिया।
कलाकार ने बताया कि उनकी कोशिश अलग-अलग अवसरों पर कला के माध्यम से सामाजिक और राष्ट्रीय संदेश लोगों तक पहुंचाने की रहती है। इस कलाकृति के जरिए उन्होंने जनसेवा, राष्ट्रसेवा और देश के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है।
BRICS के अवसर पर भी किया था अनोखा प्रयोग:
मधुरेंद्र कुमार इससे पहले सितंबर 2026 में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के अवसर पर भी अपने कला प्रयोग को लेकर चर्चा में रहे। उन्होंने पारंपरिक कैनवास के बजाय पत्तलों को माध्यम बनाकर BRICS में शामिल प्रमुख देशों के नेताओं के चित्र तैयार किए थे। उनके अनुसार, करीब 15 दिनों की मेहनत से तैयार उस कलाकृति में ‘WELCOME TO INDIA – BRICS 2026’ संदेश के जरिए भारत की अतिथि सत्कार परंपरा और वैश्विक सहयोग की भावना को दर्शाने का प्रयास किया गया था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: