5
(2)

कांवरियों के बीच पहुंचेंगे CM सम्राट चौधरी

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले के रंग में अब धांधी बेलारी का आसमान भी रंगने वाला है। आगामी 23 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के धांधी बेलारी पहुंचने की संभावना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है और कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।
धांधी बेलारी में पहली बार करीब 500 ड्रोन का भव्य शो आयोजित किया जाएगा। आसमान में एक साथ उड़ने वाले सैकड़ों ड्रोन से होने वाला यह आयोजन श्रावणी मेले के दौरान आकर्षण का बड़ा केंद्र बनने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री इस विशेष ड्रोन शो में शामिल हो सकते हैं।


कच्ची कांवरिया पथ पर शिवभक्तों से सीधा संवाद:
ड्रोन शो के बाद मुख्यमंत्री के कच्ची कांवरिया पथ पर पहुंचने की संभावना है। यहां वे पैदल यात्रा कर रहे शिवभक्तों से सीधे संवाद करेंगे और मेले के दौरान उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से आने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं से भी बातचीत कर सरकार और जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा, विश्राम और यातायात जैसी व्यवस्थाओं को लेकर भी फीडबैक लिए जाने की संभावना है।
आसमान में ड्रोन, जमीन पर कांवरियों का सैलाब:
श्रावणी मेले के दौरान धांधी बेलारी में होने वाला 500 ड्रोन का शो इस बार मेले की भव्यता में नया अध्याय जोड़ सकता है। एक ओर आसमान में ड्रोन की रोशनी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी, तो दूसरी ओर कच्ची कांवरिया पथ पर बोल बम के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री का शिवभक्तों से संवाद कार्यक्रम को खास बना सकता है।
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक अमला कार्यक्रम स्थल से लेकर कांवरिया पथ तक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने में जुटा है। अब सबकी नजर 23 अगस्त पर टिकी है, जब धांधी बेलारी में पहली बार सैकड़ों ड्रोन की रोशनी और कांवरियों की आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल सकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: