5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। श्रावणी मेला के बीच भागलपुर – सुल्तानगंज – जमालपुर रेलखंड पर रेलवे ने टिकट जांच का ऐसा अभियान चलाया कि ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वालों की बड़ी संख्या सामने आ गई। विशेष अभियान में 375 यात्री बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे रेलवे ने ₹2,90,905 की राशि दंड के रूप में वसूल की।
यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (PCCM), पूर्व रेलवे डॉ. उदय शंकर झा के नेतृत्व में की गई। उनके साथ मालदा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह समेत अन्य वाणिज्यिक अधिकारी मौजूद रहे।
सात प्रमुख ट्रेनों में चला जांच अभियान:
रेलवे की टीम ने भागलपुर – सुल्तानगंज – जमालपुर रेलखंड पर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को जांच के दायरे में लिया। इनमें कविगुरु एक्सप्रेस, भागलपुर – मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट, पटना – दुमका एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, जमालपुर – हावड़ा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल और बांका – राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस शामिल रहीं।
रेलवे के अनुसार अभियान का मकसद सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक करना और ट्रेनों में अनुशासन बनाए रखना भी है।
सुल्तानगंज स्टेशन पर खाने की भी हुई पड़ताल:
टिकट जांच के साथ अधिकारियों ने सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन के खाद्य स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। यहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और हाइजीन मानकों की जांच की गई। श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए रेलवे ने खान-पान की व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी है।


RailOne से टिकट बुक करने की अपील:
रेलवे ने यात्रियों से अनारक्षित टिकट और अन्य रेल सेवाओं के लिए RailOne Mobile App का इस्तेमाल करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल माध्यम से टिकट लेना यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक और कैशलेस विकल्प है।
श्रावणी मेला के दौरान रेलवे की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि भीड़भाड़ वाले सीजन में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर निगरानी और सख्ती दोनों बढ़ाई गई है। मालदा मंडल ने यात्रियों से वैध टिकट के साथ यात्रा करने और रेलवे प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: