5
(1)

नवगछिया: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह देशभर के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों के लंबे संघर्ष तथा जनदबाव की जीत है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की भी जीत है और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

अरुण कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा केवल एक व्यक्ति के पद छोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अब परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण के बाद मानसिक तनाव में आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा प्रभावित छात्रों को न्याय सुनिश्चित किया जाए। साथ ही परीक्षा प्रणाली में ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे छात्रों का विश्वास बहाल हो सके।

राजद प्रवक्ता ने आंदोलन के दौरान छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत छात्रों और युवाओं की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए उनका समाधान किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: