0
(0)



नवगछिया  : पुलिस जिला अंतर्गत ढोलबज्जा बाजार में जनवरी माह में फोन के जरिए रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी कुख्यात अपराधी राहुल यादव उर्फ फैशन यादव को नागालैंड के दीमापुर से गिरफ्तार किया गया था।


गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्तौल, 10 कारतूस, चार खोखा और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि स्थानीय व्यवसायी उपेंद्र जायसवाल, अर्जुन स्वर्णकार, संजय स्वर्णकार, अशफाक आलम और शैलेंद्र मेडिकल के संचालक सहित करीब आठ व्यापारियों से रंगदारी की मांग की गई थी। इनमें शैलेंद्र मेडिकल के मालिक से पांच लाख रुपये की मांग की गई थी।

ढोलबज्जा थाना अध्यक्ष निशांत कुमार ने बताया कि 2 मई को आरोपी को 24 घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने रंगदारी मांगने में शामिल अन्य लोगों की जानकारी दी। उसने गिरोह के सरगना छोटू यादव की संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि इस घटना में दो अन्य अपराधी भी शामिल थे।


पुलिस के अनुसार, राहुल यादव को नवगछिया थाना के कांड संख्या 314/25 और 367/25 में भी रिमांड पर लिया गया था। पुलिस उसकी अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरोह के सरगना छोटू यादव पर रंगदारी, लूट, हत्या, आर्म्स एक्ट और जमीन विवाद से जुड़े दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह वर्तमान में जेल में बंद है, लेकिन उसका गिरोह सक्रिय बताया जा रहा है। वहीं राहुल यादव के खिलाफ भी हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कुल 14 मामले दर्ज हैं।

घटना के बाद ढोलबज्जा बाजार के व्यवसायियों में भय का माहौल है। व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: