5
(1)

नवगछिया के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय रेफरी सह कोच घनश्याम प्रसाद के नेतृत्व में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से मिला। इस दौरान खिलाड़ियों ने अभ्यास से जुड़ी समस्याओं को रखते हुए समाधान की मांग की।

खिलाड़ियों ने बताया कि हाई स्कूल नवगछिया में खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा लगभग 12 वर्ष पूर्व ताइक्वांडो अभ्यास के लिए मैट लगाया गया था, लेकिन पिछले दो वर्षों से उस पर अभ्यास बंद है। इससे खिलाड़ियों की तैयारी और प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को पूर्व पत्रों के साथ एक नया आवेदन भी सौंपा।

विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने आवेदन पढ़ने के बाद संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से दूरभाष पर बात कर शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों से ही क्षेत्र की पहचान बनती है और उनके बेहतर प्रदर्शन से जिले का मान-सम्मान बढ़ता है। इस मुद्दे पर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने भी विधायक से दूरभाष पर बातचीत की।

मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स, मोनी कुमारी, प्रिंस राज, अमित कुमार, संजय सिंह, धर्मचंद भगत, रवि शंकर राज, रितु प्रिया, राहुल आनंद, आदित्य कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।

कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि पिछले दो वर्षों से मैट पर अभ्यास नहीं होने के कारण खिलाड़ियों के प्रदर्शन में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित रूप से मैट पर अभ्यास का अवसर मिलना आवश्यक है, तभी वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर सकेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: