4.2
(5)

नवगछिया में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच आरजी मोटर्स ग्राहकों के लिए किफायती, भरोसेमंद और सुविधाजनक विकल्प के रूप में तेजी से उभर रहा है। यदि आप पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं और कम लागत में बेहतर विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो आरजी मोटर्स की इलेक्ट्रिक गाड़ियां आपके लिए एक बेहतर समाधान साबित हो सकती हैं।

शोरूम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत मात्र 50,000 रुपये से शुरू है। यहां 50 हजार से शुरू होने वाली और 120 किलोमीटर तक की रेंज देने वाली गाड़ियां उपलब्ध हैं। एक बार फुल चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक चलने की क्षमता का दावा किया गया है। जहां एक ओर पेट्रोल वाहन की औसत कीमत लगभग 1 लाख रुपये तक पहुंच जाती है और मासिक खर्च करीब 5,000 रुपये तक बैठता है, वहीं इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर मासिक खर्च लगभग 1,000 रुपये के आसपास बताया गया है।

आरजी मोटर्स की सबसे बड़ी खासियत इसकी सर्विस सुविधा है। ग्राहकों को होम सर्विस से लेकर रोड सर्विस तक की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यानी यदि आपकी गाड़ी में किसी भी प्रकार की खराबी आती है, तो आप घर पर ही मैकेनिक बुलाकर होम सर्विस ले सकते हैं। वहीं यदि रास्ते में वाहन खराब हो जाए तो रोड पर भी तुरंत सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। शोरूम का दावा है कि किसी भी समस्या का समाधान 24 घंटे के भीतर किया जाएगा।

ग्राहकों को तीन वर्षों तक फ्री सर्विसिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही मोटर, कंट्रोलर और बैटरी पर तीन साल की वारंटी भी दी जा रही है। बैटरी की कीमत 15,000 रुपये से शुरू बताई गई है। शोरूम परिसर में फ्री चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

आरजी मोटर्स द्वारा एक्सचेंज ऑफर भी चलाया जा रहा है। यदि आपकी गाड़ी एक या दो साल पुरानी हो जाती है, तो आप कुछ राशि देकर उसे नई गाड़ी से बदलवा सकते हैं।

इसके अलावा पुराने वाहन पर अधिकतम 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज मूल्य भी दिया जा रहा है।

हर खरीद पर ग्राहकों को एक हेलमेट और स्मार्ट घड़ी उपहार स्वरूप दी जा रही है। साथ ही हेलमेट, लेडीज फुट रेस्ट और स्टील गार्ड जैसे लगभग 4,000 रुपये मूल्य के एक्सेसरीज़ भी मुफ्त प्रदान किए जा रहे हैं।

इच्छुक ग्राहक अधिक जानकारी के लिए आरजी मोटर्स से संपर्क कर सकते हैं।

पता: एनएच-31, नवगछिया बस स्टैंड, हनुमान मंदिर के सामने, नवगछिया


संपर्क नंबर: 9334964788, 9279676832

Insta id – rgmotors001

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.2 / 5. Vote count: 5

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: