5
(1)



घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला स्थित चिमनी भट्ठा के समीप पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातम का माहौल है।

मृतक की पहचान मोहम्मद अशफाक के 7 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हैदर उर्फ रोहित अली के रूप में हुई है।






मिली जानकारी के अनुसार बच्चा घर से कुछ दूरी पर बकरी चराने गया था। इसी दौरान वह पानी भरे गड्ढे में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ने पर बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर लाया गया।

अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुधांशु कुमार ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। दरोगा रसनदेव पासवान एवं अक्षय पराशर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।


घटना के बाद अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक बच्चे की मां पिंकी खातून घटना के समय खेत में काम करने गई थी। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंची और दहाड़ मारकर रोने लगी। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

ग्रामीण मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद सदीक सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: