5
(1)



गिरफ्तारी के दौरान लाठी-डंडे से किया गया था हमला

नवगछिया :  सुलतानगंज थाना एवं भवानीपुर थाना की संयुक्त पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


जानकारी के अनुसार 12 मई को सुलतानगंज थाना कांड संख्या 255/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार की गिरफ्तारी के लिए सुलतानगंज एवं भवानीपुर थाना की संयुक्त टीम भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर में छापेमारी कर रही थी।

इसी दौरान अभियुक्त को पुलिस गिरफ्तारी से बचाने के उद्देश्य से दो लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बताया गया कि हमला जानलेवा नीयत से किया गया था, जिसमें पुलिस टीम के कुछ जवानों को चोटें भी आईं।

इस मामले में भवानीपुर थाना में कांड संख्या 108/26 दर्ज कर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुलतानगंज थाना क्षेत्र के आनगर दुधेला निवासी प्रवेश कुमार, पिता कमलेश्वरी दास को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: