0
(0)



दूसरे दिन भी मृतक के घर नहीं जला चूल्हा


नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट गांव निवासी हीरो कुमार की सड़क हादसे में मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना के दूसरे दिन गुरुवार को भी मृतक के घर में चूल्हा नहीं जला और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा।



मृतक की पहचान वेदानंद सिंह के 28 वर्षीय पुत्र हीरो कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित अंभो चौक के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में हीरो कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी मौसम कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

घटना के बाद घायल मौसम कुमारी का इलाज चल रहा है। गुरुवार को उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।


इधर बेटे की मौत से मां निर्मला देवी और पिता वेदानंद सिंह पूरी तरह बदहवास हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है और आसपास के लोग लगातार परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

घटना के दूसरे दिन भी पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीणों ने बताया कि हीरो कुमार मेहनती और मिलनसार युवक था। उसकी असमय मौत से गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: