5
(2)

नवगछिया ।
गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव स्थित दर्शनीय घाट पर रविवार दोपहर एक 10 वर्षीय किशोर के गंगा नदी में डूब जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक बच्चे की तलाश में जुटी रही।

मिली जानकारी के अनुसार तिनटंगा करारी निवासी रंजीत मंडल का पुत्र विकास कुमार (10) पांचवीं कक्षा का छात्र था। वह दो भाइयों में छोटा था। परिजनों ने बताया कि विकास रोज की तरह मवेशी चराने के लिए गंगा तट पर गया था। इसी दौरान दर्शनीय घाट पर उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा के तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते नदी में लापता हो गया। सूचना मिलते ही गोपालपुर के अंचल अधिकारी रोशन कुमार एवं अंचल नाजिर ललन कुमार मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया।

एसडीआरएफ की टीम ने घंटों तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक विकास कुमार का कोई पता नहीं चल सका था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन द्वारा खोजबीन का कार्य जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: