


नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के प्रथम प्रखंड प्रमुख रहे स्वर्गीय रामचंद्र सिंह की 12वीं पुण्यतिथि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सैदपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके पुत्र एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितेंद्र सिंह गुलाब, जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन मंडल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश, जिला मंत्री बासुकी मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रामचंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने उनके सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े कार्यों को याद करते हुए उनके योगदान की चर्चा की।
इस अवसर पर बलमोत्तर बांध को बचाने में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में सरुण कुमार, बुलबुल सिंह, अनिल सिंह, बबलू पैक्स अध्यक्ष पप्पू, बमबम चौधरी, रोशन राय और निगम झा समेत अन्य लोग शामिल थे।

















