5
(1)

पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के तत्वावधान में शनिवार को पंचमुखी मंदिर परिसर में संगठन के राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार के पुत्र रेवांश कुमार के जन्मोत्सव पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने किया।

इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने बालक रेवांश कुमार के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हनुमान चालीसा वितरण के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ सनातन संस्कृति, सेवा और सामाजिक समर्पण के मूल्यों को लेकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता उसके परिवार का अभिन्न हिस्सा है और संगठन हर परिस्थिति में अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा रहता है।

राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार ने कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन लगातार समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन की एकजुटता और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।

सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में विक्की गोस्वामी, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, जिला अध्यक्ष विजय कुमार, जिला मंत्री अशोक कुमार, अरुण कुमार यादव, अमरेंद्र भगत, धीरज भगत, कमल कृष्ण रंजन, तनु सिंह, प्रिया कुमारी, काजल गुप्ता, प्रतिमा कुमारी, पूजा गुप्ता, नीतू देवी, सोनाली कुमारी, मंगल महाल्दार, विनय जायसवाल, नवीन कुमार, रितिक कुमार सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: