5
(1)

आर्थिक सहायता देकर न्याय का दिलाया भरोसा

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई हत्या और दुर्घटना की घटनाओं से प्रभावित परिवारों से रविवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की तथा संबंधित अधिकारियों से बात कर निष्पक्ष कार्रवाई, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

सांसद सबसे पहले जानकीनगर थाना क्षेत्र की महाराजगंज-1 पंचायत अंतर्गत चकमका गांव पहुंचे, जहां 14 वर्षीय करण कुमार की कथित रूप से हत्या कर शव नहर किनारे फेंक दिए जाने की घटना के बाद शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मृतक के पिता अमरेंद्र महतो सहित अन्य परिजनों को सांत्वना देते हुए अपनी ओर से तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक मासूम की निर्मम हत्या समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

इसके बाद सांसद पप्पू यादव जानकीनगर थाना क्षेत्र की गंगापुर पंचायत स्थित मिर्चाईबाड़ी भित्ता टोला पहुंचे, जहां करंट लगने से 28 वर्षीय चंदन कुमार की असामयिक मृत्यु हो गई थी। उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

सांसद ने बिजली विभाग के अधिकारियों से भी दूरभाष पर बातचीत कर मृतक के आश्रितों को नियमानुसार मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को समय पर राहत और सरकारी सहायता मिलना बेहद आवश्यक है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

दोनों परिवारों से मुलाकात के दौरान सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ा रहना उनका कर्तव्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और उन्हें सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रशासन के संपर्क में रहेंगे और हरसंभव प्रयास करेंगे।

अंत में उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: