5
(2)

पूर्णिया: जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पूर्णिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होम डिलीवरी के लिए ले जाई जा रही 169.2 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त एक एक्सयूवी-300 वाहन एवं दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02) डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। कसबा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमौर से मोहनी की ओर एक एक्सयूवी-300 वाहन से विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर मोहनी-टीकापुर सड़क पर घेराबंदी कर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें 169.2 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पप्पम कुमार (24) एवं रमेश कुमार मेहता (26) के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक की जांच करते हुए अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि जिले में शराब तस्करी एवं होम डिलीवरी जैसे अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस संबंध में कसबा थाना कांड संख्या 311/26 दर्ज कर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: