5
(1)

पूर्णिया। इंटेक पूर्णिया चैप्टर की ओर से “इंटेक नेशनल हेरिटेज क्विज 2026” के पूर्णिया सिटी लेवल राउंड का आयोजन विद्या विहार आवासीय विद्यालय (वी. वी. आर. एस.), परोरा के प्रांगण स्थित रविवंश नारायण स्मारक सभागार में किया गया। यह आयोजन देश के सबसे बड़े स्कूल हेरिटेज क्विज एक्सरसाइज का हिस्सा रहा। प्रतियोगिता की फेसबुक, यूट्यूब सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई।

कार्यक्रम में इंटेक पूर्णिया चैप्टर के संरक्षक स्वर्गीय रमेश चंद्र मिश्र को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्णिया की असिस्टेंट कलेक्टर एवं असिस्टेंट मजिस्ट्रेट श्रीमती कुमुद मिश्रा (आईएएस) तथा एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) श्री राज कुमार गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध क्विज मास्टर, क्विजर एवं लेखक श्री सोमनाथ चंदा ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का आयोजन इंटेक हेड ऑफिस, दिल्ली, हेक्स एवं चैप्टर डिवीजनों तथा इंटेक पूर्णिया चैप्टर के संयोजक इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्र के मार्गदर्शन में किया गया।

स्टेज राउंड की शुरुआत इंटेक पूर्णिया चैप्टर के सहायक सह-संयोजक डॉ. रमन के इंट्रोडक्टरी स्पीच, सुप्रिया मिश्र एवं वी. वी. आर. एस. की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

डॉ. रमन ने बताया कि प्रतियोगिता में हेरिटेज क्लब एवं शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की कुल 118 टीमों ने हिस्सा लिया। लिखित एवं स्टेज राउंड के बाद वी. वी. आर. एस. की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर सबल कुमार एवं दर्शील कुमार, द्वितीय स्थान पर प्रेम चौधरी एवं प्रियांशु राज तथा तृतीय स्थान पर अमित एवं हर्ष राज रहे।

चौथे स्थान पर मानस भारती स्कूल के कुणाल प्रकाश एवं पुष्पम् राज, पांचवें स्थान पर डी.ए.पी.एस. की साक्षी कुमारी एवं ओमी दास तथा छठे स्थान पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रज्ञा एवं स्नेहा शर्मा रहीं। विजेता टीम को भारतीय क्रिकेटर श्री पीयूष चावला द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

पूर्णिया सिटी लेवल की विजेता वी. वी. आर. एस. की टीम अब बिहार स्टेट लेवल राउंड में पूर्णिया का प्रतिनिधित्व करेगी। उल्लेखनीय है कि वी. वी. आर. एस. की टीम इंटेक हेरिटेज क्विज 2022, 2023, 2024 और 2025 के पूर्णिया सिटी लेवल राउंड की विजेता रही है। इसके अलावा वर्ष 2022 और 2025 में बिहार स्टेट लेवल राउंड में भी वी. वी. आर. एस. की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया था। टीम की लगातार शानदार सफलता में क्विजर विशाल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

आयोजन को सफल बनाने में इंटेक पूर्णिया चैप्टर के सह-संयोजक अमित कुमार झा, डॉ. रंजीत पॉल, दिगेंद्र नाथ चौधरी, निखिल रंजन, प्रीति पांडेय, सुप्रिया मिश्र, डॉ. गोपाल झा, गुरुचरण सिंह, रीता मिश्र, विशाल जी, आशीष जी, वीणा जी, प्रेम जी, मनोरंजन जी, उदय जी, विनोद जी, पुष्पराज जी, गोपाल जी, जगन्नाथ जी, राजू जी, नंदन जी, कुंदन, अभिषेक, प्रज्वल, विनय, सोनू, अमित सहित शहर के विभिन्न स्कूलों के हेड एवं टीचर कोऑर्डिनेटर तथा विद्या विहार के कई फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति एवं योगदान रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रमन ने किया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, स्कूलों, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: