5
(2)

भागलपुर। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भागलपुर–दुमका मुख्य मार्ग स्थित अस्पताल चौक के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 99 बोतल विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। हालांकि, पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जानकारी के अनुसार, झारखंड की ओर से एक तस्कर मोटरसाइकिल पर विदेशी शराब की खेप लेकर भागलपुर की ओर आ रहा था। अस्पताल चौक के पास पुलिस वाहन को देखकर वह घबरा गया। इसी दौरान उसकी बाइक पुलिस वाहन से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद तस्कर बाइक और शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी ली, जिसमें करीब 19 लीटर (99 बोतल) विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब और बाइक को जब्त कर जगदीशपुर थाना लाया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि अस्पताल चौक पर पुलिस चेक पोस्ट पर एक दरोगा और चार पुलिसकर्मियों की तैनाती रहने के बावजूद शराब तस्कर वहां तक कैसे पहुंच गया।

जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि 99 बोतल विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। मोटरसाइकिल के आधार पर फरार तस्कर की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: