5
(2)

नारायणपुर। जमुई जिले में छात्राओं के साथ हुई कथित दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नारायणपुर स्थित जयप्रकाश महाविद्यालय इकाई की ओर से आक्रोश मार्च निकाला गया। कॉलेज सहमंत्री छोटू कुमार के नेतृत्व में निकाले गए मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया तथा दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार ने कहा कि जमुई में छात्राओं के साथ हुई घटना निंदनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अभाविप के सेवार्थ विद्यार्थी के प्रदेश सह-संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि घटना ने जमुई सहित पूरे बिहार को चिंतित किया है। उन्होंने बिहार सरकार से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों के खिलाफ जल्द कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

मार्च में शामिल छात्र-छात्राओं ने घटना के विरोध में नारे लगाते हुए छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाई जाती रहेगी।

आक्रोश मार्च में पंकज यादव, अनुज चौरसिया, छोटू कुमार, मनीष कुमार, रस्मी कुमारी, ब्यूटी कुमारी, नेहा कुमारी, राधा रानी, पल्लवी, अंजली, ममता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: