5
(2)

कसबा नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्रगणकों के कार्यों की हुई जांच

पूर्णिया। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य का निरीक्षण जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार, पटना द्वारा नामित निरीक्षण पदाधिकारी संजीव कुमार ने किया।

निरीक्षण के दौरान पूर्णिया जिले के कसबा नगर पंचायत एवं कसबा ग्रामीण क्षेत्र के कई प्रगणकों के कार्यों की औचक स्थलीय जांच एवं पर्यवेक्षण किया गया। जांच में कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक पाया गया।

निरीक्षण के क्रम में प्रगणकों के मोबाइल में दर्ज आंकड़ों का संबंधित गृहस्वामियों से पूछताछ कर मिलान किया गया, जो सही पाया गया। साथ ही प्रगणकों द्वारा तैयार किया गया दृष्टि नक्शा भी स्पष्ट एवं कार्य के अनुरूप पाया गया।

इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अजीत कुमार, जनगणना कार्य निदेशालय के नोडल पदाधिकारी कुणाल कुमार, सुनील कुमार एवं संबंधित क्षेत्र के प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: