5
(2)



पूर्णिया : बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य एवं भागलपुर जिला कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा का एक दुखद सड़क हादसे में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र ने एक अनुभवी और समर्पित नेता को खो दिया है।


नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
शनिवार को भागलपुर के बरारी घाट पर दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।

पूर्णिया से पहुंचे कांग्रेस नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि
अंतिम संस्कार में पूर्णिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आदित्य विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल चौधरी, शशि कुमार भारती एवं अजमेर करीम सहित कई अन्य नेताओं ने बरारी घाट पहुंचकर दिवंगत प्रवीण सिंह कुशवाहा को पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।


“पार्टी ने खोया एक समर्पित योद्धा”
इस अवसर पर शोक व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आदित्य ने कहा,
“प्रवीण सिंह कुशवाहा जी एक समर्पित, संघर्षशील और जुझारू नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन और समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। उनका इस तरह असमय चले जाना पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।”

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर
प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन से भागलपुर सहित पूरे क्षेत्र की राजनीति में शोक का माहौल है। विभिन्न दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: