0
(0)



पूर्णिया। आनंदनगर, खुश्कीबाग में आदि शक्ति युवा सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित रेड टेनिस बॉल लॉन्ग बाउंड्री क्रिकेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट का भव्य समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हो गया। फाइनल मैच में अमन 11 और रिटायर्ड 11 के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अमन 11 की टीम विजेता बनी, जबकि रिटायर्ड 11 को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।


समापन समारोह में पूर्णिया सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट का उद्घाटन 26 अप्रैल को किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष निकेश कुमार सहित राहुल बाबा, सन्नी पासवान, सतीश सिंह, विक्रम जी, संजू बाबा, राजा खान, शिवम जायसवाल, अभिषेक पासवान, गुड्डू, सोनू मिश्रा एवं विकास यादव समेत कई गणमान्य लोगों ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया।


अपने संबोधन में जितेंद्र यादव ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त आधार है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से युवा नशा एवं सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं को निरंतर बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और वे जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं।

समापन समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: