5
(2)

धक्का मारकर फरार हुआ सीएनजी टेंपो, घायल किशोर को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

नवगछिया। कदवा फोरलेन पर बुधवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित सीएनजी टेंपो ने एक किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर करीब पांच फीट दूर जा गिरा। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार घायल किशोर अपने खेत से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे चलते समय तेज रफ्तार सीएनजी टेंपो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घायल किशोर की पहचान कदवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी 10 वर्षीय मोहित कुमार, पिता गोपाल साह के रूप में हुई है।

घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से घायल किशोर को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि वे उसे इलाज के लिए भागलपुर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीएनजी टेंपो काफी तेज गति में था। हादसे के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय और तेज रफ्तार में मौके से भाग निकला। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

कदवा फोरलेन पर तेज रफ्तार सीएनजी की टक्कर से किशोर गंभीर घायल

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: