


@ प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। कहलगांव के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 03029/03030 हावड़ा – नटेसर – हावड़ा स्पेशल ट्रेन का कहलगांव स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का फैसला किया है। यह सुविधा अगस्त के अंतिम सप्ताह से प्रभावी होगी।
रेलवे के अनुसार, 03029 हावड़ा – नटेसर स्पेशल 26 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली यात्राओं में कहलगांव स्टेशन पर सुबह 5:46 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 5:48 बजे रवाना होगी।

वहीं, 03030 नटेसर – हावड़ा स्पेशल 27 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली यात्राओं में कहलगांव स्टेशन पर 20:40 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति में इसके प्रस्थान का समय 02:42 बजे दर्ज है।
इस अतिरिक्त ठहराव से कहलगांव और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को हावड़ा तथा नटेसर की ओर यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। खासकर नियमित रेल यात्रियों के लिए यह निर्णय उपयोगी माना जा रहा है।
समय को लेकर एक सवाल: रेलवे की जारी सूचना में 03030 ट्रेन के कहलगांव पहुंचने का समय 20:40 बजे और प्रस्थान 02:42 बजे दिया गया है। यह समय-क्रम सामान्य नहीं है। इसलिए प्रस्थान समय की आधिकारिक पुष्टि रेलवे से किया जाना जरूरी है।
















