5
(1)

निर्माण गुणवत्ता, कार्यों की प्रगति और बाढ़ सुरक्षा तैयारियों की होगी समीक्षा

नवगछिया : संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिले में चल रहे कटाव निरोधी कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अलंकृता पांडे मंगलवार को इस्माईलपुर एवं रंगरा प्रखंड का दौरा करेंगी। इस दौरान वे जल संसाधन विभाग द्वारा कराए जा रहे कटावरोधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी सबसे पहले इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध स्थित स्पर संख्या-9 पहुंचेंगी। यहां गंगा कटाव से तटबंध की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगी तथा संबंधित अधिकारियों से निर्माण की प्रगति और तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेंगी।

इसके बाद जिलाधिकारी रंगरा चौक प्रखंड के ज्ञानी दास टोला (झल्लू दास टोला) पहुंचकर वहां संचालित कटाव निरोधी कार्यों का भी जायजा लेंगी। निरीक्षण के दौरान निर्माण की गुणवत्ता, निर्धारित समय सीमा के अनुरूप कार्यों की प्रगति तथा संभावित बाढ़ से सुरक्षा के लिए की गई तैयारियों का आकलन किया जाएगा।

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया कार्यालय की ओर से जिलाधिकारी के संभावित निरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है। प्रशासन का उद्देश्य मानसून के दौरान गंगा कटाव से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: