


कटिहार। निजी सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती का अवसर है। टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कटिहार जिले के विभिन्न प्रखंडों में भर्ती अभियान आयोजित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत निर्धारित तिथियों पर अभ्यर्थी संबंधित प्रखंड परिसर में पहुंचकर आवेदन एवं चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन के अनुसार, सुरक्षा जवान के पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना, उम्र 20 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 165 सेंटीमीटर तथा वजन 50 से 85 किलोग्राम निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को 17,000 से 23,000 रुपये तक मासिक वेतन दिए जाने की जानकारी दी गई है।

वहीं, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास तथा एनसीसी ‘बी’ एवं ‘सी’ प्रमाणपत्र, उम्र 25 से 35 वर्ष, ऊंचाई 170 सेंटीमीटर और वजन 50 से 85 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इस पद के लिए 21,000 से 29,000 रुपये तक वेतन का उल्लेख किया गया है।
भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को 10वीं पास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आचरण प्रमाणपत्र, ब्लड ग्रुप एवं कैरेक्टर सर्टिफिकेट अथवा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने को कहा गया है। विज्ञापन में भर्ती प्रक्रिया का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक बताया गया है।
प्रखंडवार भर्ती कार्यक्रम
10 सितंबर: जिला नियोजनालय, कटिहार
11 सितंबर: बलरामपुर प्रखंड परिसर
12 सितंबर: बारसोई प्रखंड परिसर
14 सितंबर: डंडखोरा प्रखंड परिसर
15 सितंबर: हसनगंज प्रखंड परिसर
16 सितंबर: बरारी प्रखंड परिसर
17 सितंबर: कुर्सेला प्रखंड परिसर
18 सितंबर: समेली प्रखंड परिसर
19 सितंबर: फलका प्रखंड परिसर
21 सितंबर: कोढ़ा प्रखंड परिसर
22 सितंबर: मनिहारी प्रखंड परिसर
23 सितंबर: मनसाही प्रखंड परिसर
भर्ती कार्यालय का पता एनएच-28, मोतिहारी रोड, चांदनी चौक, मुजफ्फरपुर, बिहार-842003
संपर्क नंबर 9123442674 हैं । इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने से पहले पद, वेतन, दस्तावेज और अन्य शर्तों की आधिकारिक स्तर पर पुष्टि कर लें।
















