5
(1)

भागलपुर। सुल्तानगंज प्रखंड स्थित कृषि भवन के सभागार में खरिक महोत्सव सह “खेती बचाओ अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करना तथा कृषि क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम राज के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि वैज्ञानिक शिवशंकर आचार्य, डॉ. सरोज यादव, प्रखंड सलाहकार समिति के अध्यक्ष अनुरंजन सिंह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार तथा भाजपा नेता हर्षनाथ मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों को पुष्प वृक्ष भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कृषि समन्वयक अनुप कुमार ने किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि पदाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरता लगातार प्रभावित हो रही है। ऐसे में किसानों को जैविक खेती की ओर बढ़ना चाहिए, ताकि भूमि की गुणवत्ता बनी रहे और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादन प्राप्त हो सके।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम राज ने किसानों को खरिक फसल की खेती से जुड़ी तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों एवं तकनीकी सहायता योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक शिवशंकर आचार्य ने किसानों को फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. सरोज यादव ने खेती में आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर बल दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री कन्हैया झा, इंग्लिश चिचरौन के पूर्व मुखिया ओमदत्त चौधरी, भाजपा नेता मुक्ति कुमार, शुभम कुमार, राजद नेता शिवम कुमार, पंचायत समिति सदस्य सुधीर कुमार, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में किसानों ने जैविक खेती को बढ़ावा देने और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: