5
(3)

किड्ज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटरा ज़ी स्कूल का चार दिवसीय समर कैंप संपन्न, प्रतिभागियों को मिला प्रमाण-पत्र

पूर्णिया । किड्ज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप उत्साह, रचनात्मकता और सीखने के अनूठे अनुभवों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। समर कैंप में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर विभिन्न मनोरंजक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आनंद उठाया।

कैंप के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए खेलकूद, नृत्य, कला, कहानी वाचन, योग, नॉन-फायर कुकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों के लिए विशेष मूवी शो का आयोजन किया गया, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। बच्चों ने फिल्म का भरपूर आनंद लिया और उनके चेहरों पर खुशी एवं उत्साह साफ झलक रहा था।

विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कुमार दास ने कहा कि समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक प्रभावी मंच है। ऐसे आयोजन बच्चों को सीखने के साथ-साथ मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता का भी अवसर प्रदान करते हैं।

विद्यालय की प्राचार्या अम्बरीन खान ने कहा कि समर कैंप के दौरान बच्चों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह कैंप बच्चों के लिए सीखने, नए अनुभव प्राप्त करने और आत्मविश्वास विकसित करने का एक यादगार अवसर साबित हुआ।

समापन समारोह के दौरान सभी प्रतिभागी बच्चों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन प्रदान किया गया। प्रमाण-पत्र प्राप्त कर बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ गया। इस अवसर पर अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस पहल की सराहना की।

विद्यालय प्रबंधन ने समर कैंप को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अभिभावकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी बच्चों के समग्र विकास के लिए ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: