5
(1)

बच्चों को मिलेगा सीखने और मनोरंजन का अनूठा अवसर

पूर्णिया। महबूब खान टोला रोड स्थित किड्ज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में 29 मई से 2 जून तक पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस विशेष समर कैंप में मनोरंजन, रचनात्मकता और शिक्षा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उनमें सामाजिक एवं नेतृत्व कौशल का विकास करना है। कैंप के दौरान बच्चों को कई रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

समर कैंप में नॉन-फायर कुकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, स्टोरी टेलिंग एवं पपेट्री, योग, ड्रेस-अप एक्टिविटी, फ्री आर्ट एंड एक्सप्रेशन, डांस एंड मूवमेंट, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, फन गेम्स तथा मूवी शो जैसी आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की कल्पनाशक्ति, रचनात्मक सोच और व्यवहारिक ज्ञान को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

कैंप को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए प्रत्येक दिन अलग-अलग थीम निर्धारित की गई है। 29 मई को “सनशाइन डे”, 30 मई को “रेनबो डे”, 1 जून को “गो ग्रीन डे” तथा 2 जून को “मूवी डे” के रूप में मनाया जाएगा। थीम आधारित गतिविधियों के जरिए बच्चों को मनोरंजन के साथ नई-नई जानकारियां भी दी जाएंगी।

विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कुमार दास ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के मानसिक, शारीरिक और रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास को भी समान महत्व देता है।

विद्यालय की प्राचार्या अम्बरीन खान ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों को समर कैंप में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि वे अपनी प्रतिभा को पहचान सकें और नई गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर प्राप्त कर सकें।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए सुरक्षित, आनंदमय और प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी गर्मी की छुट्टियां यादगार और उपयोगी बन सकें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: