


भागलपुर। भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय कुमार मंडल ने संसद में कोसी नदी पर तटबंध निर्माण, नदी के प्राकृतिक प्रवाह पर पड़ने वाले प्रभाव तथा भागलपुर सहित निचले इलाकों में संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया। उन्होंने प्रश्न संख्या 6295 के माध्यम से 2 अप्रैल 2026 को केंद्र सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी।

संसद में जल शक्ति राज्य मंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि बाढ़ प्रबंधन एवं कटाव-रोधी योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन संबंधित राज्य सरकारों द्वारा अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार किया जाता है। केंद्र सरकार इन योजनाओं के लिए तकनीकी मार्गदर्शन के साथ-साथ वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराती है।
बिहार सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कोसी नदी के अनियंत्रित प्रवाह एवं बार-बार दिशा परिवर्तन की समस्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से कोसी बैराज तथा नदी के दोनों किनारों पर तटबंधों का निर्माण कराया गया है। बैराज के निर्माण के बाद नदी के जल प्रवाह को नियंत्रित किया जा रहा है तथा अतिरिक्त पानी को डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों की ओर सुरक्षित रूप से प्रवाहित किया जाता है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान कोसी नदी किनारे बसे क्षेत्रों, जिनमें भागलपुर लोकसभा क्षेत्र भी शामिल है, में तटबंध या बैराज के कारण कोई गंभीर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना नहीं है। वहीं केंद्र स्तर पर बाढ़ से फसल, भूमि एवं जानमाल को हुए नुकसान का समेकित आंकड़ा संधारित नहीं किया जाता है।
सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि भागलपुर क्षेत्र को बाढ़ जैसी समस्याओं से स्थायी राहत दिलाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं तथा क्षेत्रीय हितों से जुड़े मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाते














