


कैंपस प्लेसमेंट में बीसीए विभाग के छात्रों ने लहराया परचम, कोलकाता डिवीजन में मिली नियुक्ति
पूर्णिया । विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी), पूर्णिया के लिए गर्व और खुशी की बात है कि कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बीसीए विभाग के छह विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को कोलकाता डिवीजन में नियुक्ति दी गई है।
चयनित छात्रों में नीरज यादव, मुस्कान कमर, दीपक कुमार, रवि मिश्रा, मिली कुमारी एवं शुभम कर्ण शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता को संस्थान ने उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की रोजगारोन्मुख शिक्षा व्यवस्था का परिणाम बताया है।
इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्रा, सचिव ब्रजेश चंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार, रजिस्ट्रार इंजीनियर सौरभ कुमार, वाइस प्रिंसिपल (स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज) इंजीनियर अभिषेक प्रसून, डीन डॉ. हेमंत कुमार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार गौरव कुमार, इंजीनियर विशाल कुमार, श्रीमती शीतल सिंह, अभिनीत प्रसून, प्रसंजीत घोष, शिर्षेंदु रॉय सहित संस्थान के सभी शिक्षकों और पदाधिकारियों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वाइस प्रिंसिपल इंजीनियर अभिषेक प्रसून ने बताया कि संस्थान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक आईटी उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को भविष्य की रोजगार संभावनाओं के लिए सक्षम और प्रतिस्पर्धी बनाना है।
संस्थान के प्लेसमेंट सेल द्वारा टीपीओ अंकित मिश्रा और टीआईओ रोहित कुमार झा के नेतृत्व में विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कैंपस मैनेजर शरद चंद्र पांडेय ने बताया कि आने वाले समय में वीवीआईटी परिसर में कई अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के प्लेसमेंट ड्राइव भी आयोजित किए जाने की संभावना है।
संस्थान प्रबंधन ने कहा कि विद्या विहार बाजार की मांग के अनुरूप आधुनिक, तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुसार योग्य एवं कुशल मानव संसाधन तैयार किए जा सकें।














