5
(1)

भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में जिले को आखिरकार नया नेतृत्व मिल गया। कड़े और बेहद रोमांचक मुकाबले के बाद विपिन मंडल को जिला परिषद का नया अध्यक्ष चुना गया। इस चुनाव में विपिन मंडल और अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह के बीच सीधा मुकाबला था, जिसमें दोनों प्रत्याशियों को बराबर 15-15 मत प्राप्त हुए।

मतों की बराबरी होने के कारण निर्वाचन नियमों के अनुसार लॉटरी के माध्यम से निर्णय लिया गया। लॉटरी प्रक्रिया में विपिन मंडल का नाम निकलने के बाद उन्हें औपचारिक रूप से जिला परिषद अध्यक्ष घोषित किया गया। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और समाहरणालय परिसर बधाइयों और उत्साह से गूंज उठा।

गौरतलब है कि इससे पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रहे मिथुन कुमार बिहार विधानसभा चुनाव में नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हो गए थे। विधायक बनने के बाद उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके कारण यह पद लंबे समय से रिक्त चला आ रहा था।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन मंडल ने जिला परिषद सदस्यों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर भागलपुर जिले के समग्र विकास, पंचायतों के सशक्तिकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

वहीं भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जिला परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया निर्वाचन नियमों के अनुरूप संपन्न कराई गई।

यह चुनाव परिणाम जिला परिषद के इतिहास में एक यादगार और रोचक घटना के रूप में देखा जा रहा है, जहां बराबरी के मतों के बाद लॉटरी के माध्यम से नेतृत्व का निर्णय हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: