December 26, 2025
लॉटरी से हुआ फैसला, विपिन मंडल बने भागलपुर जिला परिषद के नए अध्यक्ष || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में जिले को आखिरकार नया नेतृत्व मिल गया। कड़े और बेहद रोमांचक मुकाबले के बाद विपिन मंडल को जिला परिषद का नया अध्यक्ष चुना गया। इस चुनाव में विपिन मंडल और अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह के बीच सीधा मुकाबला था, जिसमें दोनों प्रत्याशियों को बराबर 15-15 मत प्राप्त हुए। मतों की बराबरी होने के कारण निर्वाचन नियमों के अनुसार लॉटरी के माध्यम से निर्णय लिया गया। लॉटरी प्रक्रिया में विपिन मंडल का नाम निकलने के बाद उन्हें औपचारिक रूप से जिला परिषद अध्यक्ष घोषित किया गया। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और समाहरणालय परिसर बधाइयों और उत्साह से गूंज उठा। गौरतलब है कि इससे पूर्व […]